{"_id":"5fc17e428ebc3ec5ee58d63f","slug":"indian-origin-man-accused-of-murder-his-mother-in-britain","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति पर अपनी मां की हत्या का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति पर अपनी मां की हत्या का आरोप
Sat, 28 Nov 2020 04:01 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी,लंदन।
एजेंसी,लंदन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 28 Nov 2020 04:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
ब्रिटेन में एक 31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति पर अपनी मां की हत्या का आरोप लगाया गया और शुक्रवार को उसे लंदन में विंबलडन मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया गया।
विज्ञापन
पश्चिम लंदन के ग्रीनफोर्ड में शनील पटेल की 62 वर्षीय मां हंसा पटेल के सिर पर चोट लगने से मौत के बाद उसे घर से गिरफ्तार किया गया। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने एक बयान में कहा कि शनील पटेल, हंसा पटेल का बेटा है। ग्रीनफोर्ड में घर पर एक महिला के सिर पर चोट लगने से मौत होने के बाद पुलिस को बुलाए जाने पर घटना की जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी और पैरामेडिक्स स्टॉफ के साथ ही एक पुलिस हेलिकॉप्टर वहां गए और उस महिला के सिर पर चोट लगने से मौत हुई थी। मेट्रोपॉलिटन वेस्ट एरिया कमांड के मुख्य अधीक्षक पीटर गार्डनर ने कहा कि यह एक दुखद घटना है और इस कठिन समय में पुलिस पीड़ित परिवार के साथ हैं।
विज्ञापन