फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin Laxman Narasimhan assumes role of Starbucks Chief Executive Officer

Starbucks: भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन ने संभाली स्टारबक्स के CEO की कमान, जानें उनके बारे में सबकुछ

Mon, 20 Mar 2023 11:08 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 20 Mar 2023 11:08 PM IST
सार

स्टारबक्स ने एक बयान में कहा कि लक्ष्मण नरसिम्हन ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी की भूमिका संभाल ली है और वह कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल होंगे। नरसिम्हन 23 मार्च को स्टारबक्स की वार्षिक शेयरधारक बैठक का नेतृत्व करेंगे। 

विज्ञापन
Indian origin Laxman Narasimhan assumes role of Starbucks Chief Executive Officer
Laxman Narasimhan - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर स्टारबक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में कार्यभार संभाला। इसके साथ ही वह उन वैश्विक व्यापारिक नेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं, जो बहुराष्ट्रीय निगमों में शीर्ष पदों पर हैं। पिछले साल सितंबर में स्टारबक्स ने घोषणा की थी कि नरसिम्हन कंपनी के अगले सीईओ और निदेशक मंडल के सदस्य होंगे। स्टारबक्स कॉफी हाउस की मल्टीनेशनल चेन चलाने वाली कंपनी है। 

विज्ञापन


स्टारबक्स ने एक बयान में कहा कि लक्ष्मण नरसिम्हन ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी की भूमिका संभाल ली है और वह कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल होंगे। नरसिम्हन 23 मार्च को स्टारबक्स की वार्षिक शेयरधारक बैठक का नेतृत्व करेंगे। कंपनी ने कहा कि इस भूमिका में आने के साथ ही नरसिम्हन लीडरशिप टीम को इंगेज करना जारी रखेंगे, अपनी शुरुआती सीख और अंतर्दृष्टि साझा करेंगे और कंपनी के लिए अवसरों का आकलन करेंगे।
विज्ञापन


नरसिम्हन, ब्रिटेन स्थित उपभोक्ता स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण बहुराष्ट्रीय कंपनी रेकिट बेंकिजर के पूर्व सीईओ रहे हैं। उनके पास वैश्विक उपभोक्ता सामान व्यवसायों का नेतृत्व करने और खुदरा, किराना, रेस्तरां और ई-कॉमर्स कंपनियों को सलाह देने का लगभग 30 साल का अनुभव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ने भारत के पुणे विश्वविद्यालय में कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है। उन्होंने पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में लॉडर इंस्टीट्यूट से जर्मन और अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन में मास्टर ऑफ आर्ट्स (एम.ए.) और पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से फाइनेंस में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) भी किया है।

मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ अजय बंगा को पिछले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए नामित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed