फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin gopi thotakura journey in becoming first space tourist in country

हौसले की उड़ान: अंतरिक्ष पर्यटक गोपी थोटाकुरा को भारतवंशी होने पर गर्व, गाड़ी चलाने से पहले उड़ना सीखा

Tue, 21 May 2024 05:30 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, ह्यूस्टन
एजेंसी, ह्यूस्टन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 21 May 2024 05:30 AM IST
सार

इन्सानों को पर्यटकों के तौर पर अतंरिक्ष में ले जाने वाली ब्लू ओरिजिन की सातवीं उड़ान रविवार को अमेरिका के पश्चिम टेक्सास में लॉन्च साइट वन से रवाना की गई। भारतवंशी गोपी थोटाकुरा और पांच अन्य इस उड़ान का हिस्सा बने। 

विज्ञापन
Indian origin gopi thotakura journey in becoming first space tourist in country
गोपी थोटाकुरा और ब्लू ओरिजिन की उड़ान का हिस्सा बने पांच अन्य - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय मूल के गोपी थोटाकुरा अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस के ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड-25 (एनएस-25) मिशन में पहला भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक बनने पर खासे खुश हैं। यह इन्सानों को पर्यटकों के तौर पर अतंरिक्ष में ले जाने वाली ब्लू ओरिजिन की सातवीं उड़ान थी। यह रविवार को अमेरिका के पश्चिम टेक्सास में लॉन्च साइट वन से रवाना की गई। गोपी और पांच अन्य इस उड़ान का हिस्सा बने। 

विज्ञापन

इसके साथ ही थोटाकुरा के नाम पहले भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक बनने की उपलब्धि भी जुड़ गई। वहीं, 1984 में भारतीय सेना के विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बनने का खिताब भी उनके साथ जुड़ा। सोशल मीडिया पर ब्लू ओरिजिन के पोस्ट किए गए एक वीडियो में उनकी खुशी साफ दिखाई दी। आंध्र प्रदेश में जन्मे पायलट थोटाकुरा ने एक बैनर भी पकड़ा था। इसमें लिखा था, मैं हमारे चिरस्थायी ग्रह के लिए एक पर्यावरण योद्धा हूं। 

विज्ञापन

गाड़ी चलाने से पहले उड़ान भरना सीखा 
ब्लू ओरिजिन के मुताबिक, गोपी एक पायलट हैं जिन्होंने गाड़ी चलाने से पहले उड़ना सीख लिया। एम्ब्री-रिडल एरोनॉटिकल यूनिवर्सिटी से स्नातक गोपी प्रिजर्व लाइफ कॉर्प के सह-संस्थापक हैं। वह पेशेगत तौर पर जेट उड़ाने के अलावा, बुश, एरोबेटिक और सीप्लेन के साथ-साथ ग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारे भी उड़ाते हैं। वह एक अंतरराष्ट्रीय मेडिकल जेट पायलट के तौर पर काम कर चुके हैं। वह आजीवन घुम्मकड़ हंै। उनका सबसे हालिया साहसिक काम उन्हें तंजानिया में माउंट किलिमंजारो के शिखर पर ले गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed