फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin girl student stabbed in the roads of Nottingham in England police arrested accused

नॉटिंघम: सड़क पर घूम रही भारतीय मूल की छात्रा और उसके दोस्तों पर चाकू से हमला, मौत; हिरासत में आरोपी

Thu, 15 Jun 2023 03:01 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 15 Jun 2023 03:01 PM IST
सार

विश्वविद्यालय के कुलपति शीयर वेस्ट ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नॉटिंघम सिटी सेंटर में हुए हमले में हमारे विश्वविद्यालय के दो छात्रों की मौत हो गई। इससे पूरा विश्वविद्यालय सदमे में है। इस कठिन समय में विश्वविद्यालय परिवार मृतकों के परिजनों और उनके दोस्तों के साथ है।

विज्ञापन
Indian origin girl student stabbed in the roads of Nottingham in England police arrested accused
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

भारतीय मूल की छात्रा की इंग्लैंड में मौत हो गई। छात्रा एक बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी थी। मध्य इंग्लैंड के नॉटिंघम की सड़क पर हुई चाकूबाजी में भारतीय मूल की छात्रा की मौत हुई है। इसके अलावा दो अन्य लोगों ने भी अपनी जान गंवाई है। जानकारी के अनुसार, भारतीय मूल की ग्रेस ओ मल्ली (19) अपनी दोस्त बरनबी वेबर (19) के साथ थीं, तभी आरोपियों ने मंगलवार तड़के उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के कारण मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन

मामले की जांच जारी है
नॉटिंघमशायर पुलिस ने बताया कि 31 साल के संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी पहले भी हमले कर चुका है। नॉटिंघमशायर पुलिस के मुख्य हवलदार केट मेनेल ने बताया कि हम खुले दिमाग से केस की जांच कर रहे हैं। इस तरह के मामलों में जिस तरह की जांच होती है, हम वैसे ही जांच कर रहे हैं। काउंटर टेररिज्म पुलिसिंग की मदद से तथ्यों को स्थापित करने की कोशिश है। जासूसों की एक स्पेशल टीम मामले की जांच कर रही है। जल्द ही हम कुछ दिनों में सबूत इकट्ठे कर लेगें।

विज्ञापन

हॉकी के साथ-साथ क्रिकेट खिलाड़ी भी मृतक
रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी तक आधिकारिक रूप से पीड़ितों की सूची नहीं आई है। हालांकि, नॉटिंघम विश्वविद्यालय ने अपने दो छात्रों की मौत की पुष्टि की है। कहा जा रहा है ग्रेस भारतीय मूल के एक ब्रिटिश डॉक्टर की बेटी हैं। उनके पिता ने 2009 में चाकूबाजी से पीड़ित किशोरों की जान बचाई थी, जिस वजह से उन्हें प्रशंसा भी मिली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रेस ने इंग्लैंड की ओर से हॉकी में अंडर-18 भी खेला है। इसके पहले वह बेहतरीन क्रिकेटर भी रह चुकी हैं। इंग्लैंड हॉकी ने ग्रेस की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया था। यहां उन्होंने कहा कि नॉटिंघम में मंगलवार को ग्रेस की मौत हो गई, इससे हम सब बहुत दुखी हैं। वहीं, वुडफोर्ड-वेल्स क्रिकेट क्लब ने कहा कि ग्रेस कठोर, प्रतिभाशाली और समर्पित क्रिकेट खिलाड़ी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने जताया दुख
विश्वविद्यालय के कुलपति शीयर वेस्ट ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नॉटिंघम सिटी सेंटर में हुए हमले में हमारे विश्वविद्यालय के दो छात्रों की मौत हो गई। इससे पूरा विश्वविद्यालय सदमे में है। इस कठिन समय में विश्वविद्यालय परिवार मृतकों के परिजनों और उनके दोस्तों के साथ है। दुख की इस घड़ी में विश्वविद्यालय संवेदनाएं व्यक्त करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed