फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin drug smuggler Pillai murdered in South Africa

दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के ड्रग तस्कर की हत्या, तनाव

Wed, 06 Jan 2021 12:35 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, जोहानिसबर्ग।
एजेंसी, जोहानिसबर्ग। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 06 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Indian origin drug smuggler Pillai murdered in South Africa
बंदूक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पेक्सेल्स

दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के एक कथित मादक पदार्थ तस्कर की उसके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद उसके गुस्साए समर्थकों ने दो संदिग्ध हत्यारों के सिर काट दिए और उनके शवों को आग के हवाले कर दिया। ‘टेडी माफिया’ के नाम से मशहूर यागनाथन पिल्लई को उसके शैल्क्रॉस स्थित घर पर सिर में दो बार गोली मारी गई। 

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस के अनुसार पिल्लई से कोई मिलने आने वाला था, इसलिए उसकी बेटी ने दो लोगों को घर में आने दिया। इसके बाद उसने गोली की आवाज सुनी। पुलिस के अनुसार, समुदाय के कुछ लोग पिल्लई को एक स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ अन्य लोगों ने दोनों कथित हत्यारों को घेर लिया, उन्हें मारापीटा, गोली मारी और उनके सिर काटकर सड़क पर ही उनके शवों को आग के हवाले कर दिया। पिल्लई (59) के घर पिछले साल छापेमारी की गई थी और उसके खिलाफ अवैध रूप से हथियार और गोला बारूद रखने का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक स्थानीय निवासी ने बताया कि पिल्लई यहां बहुत लोकप्रिय थे, उन्हें यहां का ‘रॉबिन हुड’ माना जाता था। वह हमेशा समुदाय के लोगों की मदद करते थे, चाहे वह अवैध धन से ही क्यों न हो। 


पुलिस पर भी गोली चलाई गई
पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर जै नैकर ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस और निजी सुरक्षा अधिकारियों पर भी समुदाय के लोगों ने गोली चलाई। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए ‘पब्लिक ऑर्डर पोलिसिंग यूनिट’ को बुलाया गया। इलाके में स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है। यहां तस्करों के बीच जारी लड़ाई में पिछले 10 महीने में पिल्लई, उनके 32 वर्षीय बेटे व कई लोगों की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed