फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin Dr. Bharat Barai said instead of celebration it is time for introspection for BJP workers

नसीहत: 'जश्न के बजाय भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आत्मचिंतन का समय', अमेरिका में भारतवंशी डॉ. बरई की दो टूक

Mon, 17 Jun 2024 06:14 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, शिकागो
एजेंसी, शिकागो Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 17 Jun 2024 06:14 AM IST
सार

अमेरिका में भारतवंशी डॉ. भरत बरई ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा उन्हें जश्न मनाने की बजाय आत्ममंथन करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो काम किया है, उसके लिए उन्हें 400 सीट मिलनी चाहिए थीं। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। भाजपा को यह समझने का प्रयास करना चाहिए कि ऐसा क्यों नहीं हुआ। 

विज्ञापन
Indian origin Dr. Bharat Barai said instead of celebration it is time for introspection for BJP workers
भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में हाल में हुए लोकसभा चुनावों के परिणामों पर निराशा व्यक्त करते हुए प्रतिष्ठित भारतवंशी डॉ. भरत बरई ने कहा कि यह भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए जश्न मनाने के बजाय आत्मचिंतन करने का समय है। ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ भाजपा, अमेरिका की तरफ से आयोजित विजय समारोह के दौरान डॉ. बरई ने पार्टी सदस्यों से कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो काम किया है, उसके लिए उन्हें 400 सीट मिलनी चाहिए थीं। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा को यह समझने का प्रयास करना चाहिए कि ऐसा क्यों नहीं हुआ। अगर हम सिर्फ जश्न मनाते रहेंगे तो अगली बार यह सुनने को मिलेगा कि महाराष्ट्र से भाजपा बाहर हो चुकी है। इसलिए, यह आत्ममंथन जरूरी है कि 400 के बजाय एनडीए को सिर्फ 292 सीट ही क्यों मिलीं? पिछले चुनावों में जब भाजपा पूर्ण बहुमत में थी तो इस बार 240 सीट ही क्यों मिलीं?
विज्ञापन


भाजपा के लिए सत्ता का मतलब सेवा... लेकिन निचले स्तर पर भ्रष्टाचार जारी
डॉ. बरई ने कहा, भाजपा के संस्थापकों का विचार था कि यह भारत माता की सेवा करने वाली पार्टी होगी। इसमें मित्रों व परिवार वालों को उच्च पदों पर नियुक्त करने, निगमों से धन अर्जित करने व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने जैसे काम नहीं होंगे। दुर्भाग्य की बात है कि निचले स्तर पर भ्रष्टाचार अब भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed