फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin doctor sentenced for two years in jail in America

अमेरिका : भारतीय मूल के चिकित्सक को दो साल की जेल, 10 लाख डॉलर का करना होगा भुगतान

Wed, 08 Jan 2020 01:28 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 08 Jan 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
Indian origin doctor sentenced for two years in jail in America
प्रतीकात्मक तस्वीर

अमेरिका में भारतीय मूल के एक चिकित्सक को एक स्वास्थ्य देखभाल धोखाधड़ी योजना में संलिप्त होने के आरोप में दो साल की जेल की सजा सुनाई गई है और जुर्माना और मुआवजे के रूप में दस लाख डॉलर से अधिक का भुगतान करने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन


चिकित्सक पर ओपिओइड दर्द निवारक (पेनकिलर) और मांसपेशियों को आराम देने के लिए अवैध रूप से हजारों दवाएं वितरित करने का आरोप है। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया के यूएस डिस्ट्रिक्ट जज फिलिप गुतारेज ने कैलिफोर्निया के 56 वर्षीय केन कुमार को सजा सुनाई।
विज्ञापन


जज ने कुमार को 5,09,365 अमेरिकी डॉलर मुआवजा देने और 72,000 डॉलर का जुर्माना भरने का आदेश दिया, इसके अलावा 4,94,900 डॉलर की उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी। कुमार ने अप्रैल 2019 में स्वास्थ्य देखभाल धोखाधड़ी और बड़ी संख्या में हाइड्रोकोडोन के वितरण के आरोप को स्वीकार किया था। उन्हें 24 महीने जेल की सजा सुनाई गई और उसके बाद तीन साल तक उन्हें निगरानी में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed