फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-origin doctor arrested in US for performing lewd act in front of teen on aircraft

USA: नाबालिग लड़की को देखते ही विमान में करने लगा अश्लील हरकत, शिकायत के बाद भारतीय मूल का डॉक्टर गिरफ्तार

Sat, 12 Aug 2023 03:45 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 12 Aug 2023 03:45 PM IST
सार

USA: अमेरिका में एक भारतीय मूल के डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। उस पर पिछले साल एक विमान में नाबालिग के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत करने का आरोप है। 

विज्ञापन
Indian-origin doctor arrested in US for performing lewd act in front of teen on aircraft
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में एक भारतीय मूल के डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। उस पर पिछले साल एक विमान में नाबालिग के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत करने का आरोप है। 

विज्ञापन


मैसाचुसेट्स स्थित अटॉर्नी कार्यालय के मुताबिक, डॉ. सुदीप्त मोहंती (33 वर्षीय) को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ अमेरिका के विशेष विमान अधिकार क्षेत्र में रहते हुए अशिष्ट, अभद्र और अश्लील कृत्यों के लिए आपराधिक शिकायत दर्ज की गई।
विज्ञापन


एक प्रेस विज्ञप्ति में गुरुवार को कहा गया कि प्राथमिक देखभाल चिकित्सक मोहंती को बोस्टन में संघीय अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें शर्तों पर रिहा कर दिया गया। मोहंती पिछले साल मई में होनोलूलू से बोस्टन विमान से जा रहे थे। इस विमान में एक नाबालिग (14 वर्षीय) भी अपने दादा-दादी के साथ यात्रा कर रही थी। नाबालिग आरोपी डॉक्टर के बगल में बैठी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप के मुताबिक, उड़ान के आधे रास्ते में नाबालिग को देखते ही मोहंती 'अश्लील हरकतें' करने लगा। इसके बाद नाबालिग एक अलग पंक्ति में खाली सीट पर चली गई। फिर उसने बोस्टन पहुंचने के बाद परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में बताया। फिर उन्होंने कानून प्रवर्तन एजेंसियों सूचित किया था। 
 
कार्यवाहक अटॉर्नी जोशुआ एल लेवी ने कहा कि हर किसी को, खासकर बच्चों, को यह अधिकार है कि उन्हें अपनी यात्रा के दौरान किसी को अशिष्ट आचरण का सामना न करना पड़े। एफबीआई के बोस्टन डिवीजन के प्रभारी कार्यवाहक विशेष एजेंट क्रिस्टोफर डिमेन्ना ने कहा,'नाबालिग के सामने डॉक्टर मोहंती की हरकत निंदनीय है।'

अमेरिका के विशेष विमान अधिकार क्षेत्र में रहते हुए अशिष्ट, अभद्र और अश्लील कृत्यों के आरोप में 90 दिन तक की जेल, एक साल तक की निगरानी में रिहाई और 5,000 अमेरिकी डॉलर तक के जुर्माने का प्रावधान है।

संघीय अदालत ने भारतीय नागरिक को सुनाई पंद्रह साल की कैद
वहीं, एक दूसरे मामले में अमेरिका की संघीय अदालत ने एक भारतीय नागरिक (26 वर्षीय) को 15 साल से अधिक की कैद की सजा सुनाई गई है। उस पर देशभर में बुजुर्गों को निशाना बनाने, धमकी देने और धोखाधड़ी की एक बड़ी योजना का नेतृत्व करने का आरोप है। 

अटॉर्नी अलमदार हमदानी ने बताया कि भारत में एक कॉल सेंटर के साथ काम करने वाले अमेरिका के रिंग लीडर मोहम्मद आजाद को अगस्त में 2019-2020 के बीच धोखाधड़ीके मामले में शामिल होने का दोषी पाया गया है। जिला न्यायाधीश केनेथ होयट ने आजाद को संघीय जेल में 188 महीने (करीब साढ़े पंद्रह साल) बिताने का आदेश दिया। आजाद भारतीय नागरिक है और ह्यूटन में अवैध रूप से रह रहा था। सजा खत्म होने के बाद उसे पद से हटाए जाने की प्रक्रिया का सामना करना पड़ सकता है।  


एक और भारतीय मूल के शख्स को चार साल की कैद
भारतीय मूल के एक अन्य व्यक्ति  को फर्जी पहचान पत्र रखने और बिना लाइसेंस के धन हस्तांतरण कारोबार चलाने का दोषी ठहराया गया है। उसे करीब चार साल की सजा सुनाई गई है। शुक्रवार को यहां जारी एक बयान में कहा गया कि इंडियाना के प्लेनफील्ड के विमलकुमार त्रिवेदी (41 वर्षीय) को 46 महीने की संघीय जेल की सजा सुनाई गई।

जिला अदालत की मुख्य न्यायाधीश तान्या वाल्टन प्रैट ने त्रिवेदी को सजा सुनाई और संघीय जेल से रिहा होने के बाद तीन साल तक अमेरिकी परिवीक्षा कार्यालय द्वारा त्रिवेदी की निगरानी करने का आदेश दिया। अधिकारियों ने बताया कि त्रिवेदी ने कड़ी मेहनत की कमाई करने वाले निर्दोषों को धोखा देने के लिए डराने की रणनीति और पहचान की चोरी का इस्तेमाल किया था। अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, अप्रैल 2017 से अप्रैल 2021 तक त्रिवेदी ने कूरियर सेवाओं के माध्यम से इंडियानापोलिस सहित विभिन्न स्थानों पर नकदी भेजने के लिए कुछ बुजुर्ग व्यक्तियों सहित कई पीड़ितों को धोखा दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed