फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-origin banned driver jailed for seven years for drugs possession in UK

UK: ब्रिटेन में भारतीय मूल के प्रतिबंधित ड्राइवर को सात साल की जेल, ड्रग्स रखने का आरोप

Wed, 05 Jul 2023 07:06 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, लंदन।
पीटीआई, लंदन। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 05 Jul 2023 07:06 PM IST
सार

वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने इस सप्ताह एक बयान में कहा, डेले को आपूर्ति के इरादे से ड्रग्स रखने और ड्राइविंग के लिए अयोग्य घोषित करने का दोषी पाया गया और सोमवार (26 जून) को बर्मिंघम क्राउन कोर्ट में सात साल और चार महीने की जेल की सजा सुनाई गई।
 

विज्ञापन
Indian-origin banned driver jailed for seven years for drugs possession in UK
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

अधिकारियों द्वारा रोके जाने के बाद 10 लाख ब्रिटिश पाउंड से अधिक मूल्य की कोकीन के साथ पकड़े गए भारतीय मूल के एक अयोग्य ड्राइवर को सात साल और चार महीने की सजा सुनाई गई है। मई में बर्मिंघम के पास राजमार्ग पर सुखचैन डेले (Sukhchain Dale) की वैन को पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद उसमें से क्लास-ए के प्रतिबंधित दवाएं बड़ी मात्रा में गया था। जिसकी कीमत 10 लाख ब्रिटिश पाउंडन से अधिक थी। उसे जब्त कर लिया गया था और 36 वर्षीय ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन


वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने इस सप्ताह एक बयान में कहा, डेले को आपूर्ति के इरादे से ड्रग्स रखने और ड्राइविंग के लिए अयोग्य घोषित करने का दोषी पाया गया और सोमवार (26 जून) को बर्मिंघम क्राउन कोर्ट में सात साल और चार महीने की जेल की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन


बयान में कहा गया, नशा जीवन बर्बाद कर देता है और हमारे समुदायों के भीतर अपराध को बढ़ावा देता है। अब हम नशीली दवाओं के कारोबार और चोरी से लेकर साइबर अपराध और धोखाधड़ी तक कई गंभीर अपराधों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ऑपरेशन टारगेट चला रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में चल रहे ऑपरेशन टारगेट के तहत वे स्थानीय खुफिया जानकारी का उपयोग कर रहे हैं, सामान जब्त कर रहे हैं, वारंट पर अमल कर रहे हैं और संदिग्धों को सक्रिय रूप से निशाना बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed