फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin Anita Anand to be new Defence Minister of canada

कनाडा: पीएम त्रूदो ने मंत्रिमंडल में किया फेरबदल, भारतीय मूल की अनीता आनंद बनीं नई रक्षा मंत्री, ली शपथ

Wed, 27 Oct 2021 12:32 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, टोरंटो
पीटीआई, टोरंटो Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 27 Oct 2021 12:32 AM IST
सार

अनीता की मां सरोज पंजाब से और पिता एस.वी. आनंद तमिलनाडु से थे। अनीता टोरंटो से विश्वविद्यालय में कानून की प्रोफेसर रह चुकी हैं।

विज्ञापन
Indian origin Anita Anand to be new Defence Minister of canada
अनीता आनंद - फोटो : facebook

विस्तार

कनाडा में प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो ने मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हुए भारतीय मूल की कनाडाई महिला अनीता आनंद को देश का नया रक्षामंत्री नियुक्त किया है। इस पर आनंद ने ट्वीट किया, कनाडाई रक्षामंत्री के रूप में 39 सदस्यीय कैबिनेट के तहत शपथ लेना मेरे लिए सम्मान की बात है और यह मंत्रालय सौंपने के लिए त्रूदो का शुक्रिया।

विज्ञापन


54 वर्षीय अनीता आनंद भारतीय मूल के रक्षामंत्री हरजीत सज्जन की जगह लेंगी जो सेना में यौन शोषण के मामलों का निस्तारण ठीक से नहीं कर पाने के लिए आलोचना का शिकार होते रहे हैं। आनंद ने कहा, वे यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगी कि सशस्त्र बल सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण में काम करें।
विज्ञापन


त्रूदो की ‘लिबरल पार्टी’ एक महीने से ज्यादा समय पहले सत्ता में आई है और रक्षा क्षेत्र में बदलाव करने पर चर्चा के तहत उन्होंने यह कदम उठाया है। त्रूदो कैबिनेट में भारतीय-कनाडाई महिला मंत्रियों की संख्या अब बढ़कर तीन हो गई है। नई त्रूदो कैबिनेट में छह महिला मंत्रियों में दो भारतीय कनाडाई महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनीता का जन्म 1967 में नोवा स्कोटिया में भारतीय माता-पिता के घर हुआ था, जो दोनों चिकित्सा पेशेवर थे। उनकी मां सरोज पंजाब से और पिता एस.वी. आनंद तमिलनाडु से थे। अनीता टोरंटो विश्वविद्यालय में कानून की प्रोफेसर रह चुकी हैं। उन्होंने टोरंटो के पास ओकविले से 2019 में सांसद का चुनाव लड़ा और जीत गईं। इसके बाद उनको सार्वजनिक सेवा और खरीद मंत्री के रूप में चुना गया था।


साथ ही अनीता ने व्यापक शोध के साथ एयर इंडिया जांच आयोग की सहायता की। आयोग ने 23 जून 1985 को एयर इंडिया कनिष्क उड़ान 182 की बमबारी की जांच की, जिसमें सभी 329 लोग मारे गए थे। ये मामला खालिस्तानियों से जुड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed