फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Navy first training squadron arrives Port Victoria Seychelles

Navy: सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया पहुंचा भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन, मैत्री संबंध होंगे मजबूत

Tue, 02 Sep 2025 07:19 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट विक्टोरिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट विक्टोरिया Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 02 Sep 2025 07:19 PM IST
सार

भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1TS) के जहाज एक सितंबर को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया पहुंचे। इन जहाजों में आईएनएस तीर, आईएनएस शार्दुल और सीजीएस सारथी शामिल हैं। यह महत्वपूर्ण कदम समुद्री और मैत्री संबंधों को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है। 

विज्ञापन
Indian Navy first training squadron arrives Port Victoria Seychelles
आईएनएस तीर, आईएनएस शार्दुल और सीजीएस सारथी पोर्ट विक्टोरिया पहुंचे - फोटो : एएनआई/भारतीय नौसेना

विस्तार

भारत और सेशेल्स के बीच समुद्री और मैत्री संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के जहाज एक सितंबर को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया पहुंचे। इन जहाजों में आईएनएस तीर, आईएनएस शार्दूल और सीजीएस सारथी शामिल हैं। 

विज्ञापन


विज्ञप्ति के अनुसार, यह स्क्वाड्रन इस समय दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में लंबी दूरी के प्रशिक्षण अभियान पर है। इसका उद्देश्य युवा नौसैनिकों को प्रशिक्षण देना और मित्र देशों के साथ द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करना है।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: NATO: रूस के कथित GPS जामिंग पर नाटो अलर्ट, कहा- इसे रोकने के लिए दिन-रात कर रहे काम; बुल्गारिया ने चौंकाया
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदरगाह पहुंचने पर एसडीएफ बैंड ने किया औपचारिक स्वागत
प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के बंदरगाह पहुंचने पर सेशेल्स रक्षा बल (एसडीएफ) बैंड द्वारा औपचारिक स्वागत किया गया, जो दोनों देशों के मजबूत समुद्री संबंधों का प्रतीक रहा। भारतीय नौसेना के औपचारिक गार्ड और बैंड ने भी जहाजों पर परेड कर समान एकजुटता दिखाई।


इन अधिकारियों से मुलाकात करेंगे कैप्टन तिजो के. जोसेफ
इस दौरे के दौरान, 1टीएस के वरिष्ठ अधिकारी कैप्टन तिजो के. जोसेफ सेशेल्स सरकार के मंत्रालयों के महत्वपूर्ण अधिकारियों, एसडीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों और भारतीय उच्चायोग के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। पोर्ट कॉल के दौरान पेशेवर बातचीत, क्रॉस-डेक विजिट और एसडीएफ कर्मियों के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे। सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सामुदायिक जुड़ाव के तहत योग सत्र, नौसेना बैंड के कार्यक्रम, खेल मुकाबले और सामाजिक गतिविधियां भी होंगी।



ये भी पढ़ें: Afghanistan Earthquake: भूकंप के झटकों से फिर दहला अफगानिस्तान; रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई 5.3 तीव्रता

भारतीय नौसेना के जहाजों की 2025 में सेशेल्स की तीसरी यात्रा
सेशेल्स में 1टीएस की यह तैनाती वर्ष 2025 में भारतीय नौसेना के जहाजों की तीसरी यात्रा है। यह भारतीय नौसेना की मजबूत द्विपक्षीय साझेदारी और हिंद महासागर क्षेत्र में 'महासागर' दृष्टिकोण के अनुरूप समुद्री सहयोग को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed