फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NATO says it is working to counter Russia's GPS jamming after interference with EU leader's plane

NATO: रूस के कथित GPS जामिंग पर नाटो अलर्ट, कहा- इसे रोकने के लिए दिन-रात कर रहे काम; बुल्गारिया ने चौंकाया

Tue, 02 Sep 2025 07:18 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लक्जमबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लक्जमबर्ग Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 02 Sep 2025 07:18 PM IST
सार

NATO On Russia's GPS Jamming: रूस की तरफ से कथित तौर पर विमान के रडार जाम की घटना ने यूरोप की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ा दी है। वहीं  इस पर नाटो खुलकर कह रहा है कि रूस की गतिविधियां अब केवल युद्ध क्षेत्र तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि पूरे महाद्वीप के लिए सीधी चुनौती बन गई हैं।

विज्ञापन
NATO says it is working to counter Russia's GPS jamming after interference with EU leader's plane
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

नाटो ने कहा है कि वह रूस की तरफ से नागरिक विमानों में की जा रही जीपीएस जामिंग (सिग्नल बाधा) को रोकने के लिए कदम उठा रहा है। यह बयान उस घटना के बाद आया है जब यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के विमान को रविवार को बुल्गारिया के हवाई क्षेत्र में अचानक जीपीएस नेविगेशन का इस्तेमाल करने में दिक्कत आई।
विज्ञापन


सुरक्षित तरीके से हुई थी विमान की लैंडिंग
हालांकि विमान सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया, लेकिन बुल्गारिया ने संदेह जताया कि इसके पीछे रूस का हाथ हो सकता है। अभी तक न रूस और न ही यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इस पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Afghanistan Earthquake: भूकंप के झटकों से फिर दहला अफगानिस्तान; रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई 5.3 तीव्रता
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना पर नाटो प्रमुख की प्रतिक्रिया
नाटो महासचिव मार्क रुट ने लक्जमबर्ग में पत्रकारों से कहा, 'यह मामला बेहद गंभीर है। मैं भरोसा दिलाता हूं कि हम इसे रोकने और दुबारा न होने देने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि रूस का यह कदम उसकी व्यापक हाइब्रिड रणनीति का हिस्सा है। मार्क रुट ने उदाहरण देते हुए कहा कि रूस ने हाल के दिनों में बाल्टिक सागर में समुद्री केबल काटने, एक जर्मन उद्योगपति की हत्या की साजिश रचने और ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) पर साइबर हमला करने जैसे कदम उठाए हैं। उनके मुताबिक, हाइब्रिड शब्द नरम लगता है, लेकिन असलियत में इसमें ऐसे खतरनाक काम शामिल हैं जिनके नतीजे बेहद घातक हो सकते हैं।

ब्रिटिश खुफिया एजेंसी ने रूस पर लगाए आरोप
ब्रिटेन की विदेशी खुफिया एजेंसी के प्रमुख ने रूस की इन हरकतों को 'अविश्वसनीय रूप से लापरवाह' बताया है। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यूरोप भर में रूस पर करीब 80 घटनाओं में तोड़फोड़, आगजनी, हत्या की कोशिश और सैटेलाइट या नेविगेशन सिस्टम में बाधा डालने जैसे कामों का आरोप है। 

'जामिंग' और 'स्पूफिंग' रूस की रणनीति के अहम हिस्से बताए जाते हैं। जामिंग में ताकतवर रेडियो सिग्नल भेजकर असली संचार या जीपीएस संकेत को दबा दिया जाता है। स्पूफिंग में रिसीवर को झूठा संकेत भेजा जाता है, जिससे वह अपनी लोकेशन या समय को गलत मान लेता है।


यूरोप पर सीधा खतरा
मार्क रुट ने चेतावनी दी कि रूस का खतरा हर दिन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, 'आज फर्क सिर्फ इतना है कि अगर रूस का मिसाइल दागा जाए तो लिथुआनिया और लक्जमबर्ग या हेग या मैड्रिड- सभी जगहों तक पहुंचने का समय केवल 5 से 10 मिनट है। यानी पूरा महाद्वीप अब सीधे खतरे के दायरे में है। हम सब पूर्वी मोर्चे पर हैं, चाहे आप लंदन में रहते हों या ताल्लिन में।'

यह भी पढ़ें - Indonesia: बोर्नियो द्वीप में लापता हेलीकॉप्टर की तलाश जारी, एक भारतीय समेत आठ लोग सवार

रडार जाम करने की घटना पर बुल्गारिया का रुख
दिलचस्प बात यह है कि बुल्गारिया के प्रधानमंत्री रोसेन झेल्याजकोव ने कहा कि उनकी सरकार इस घटना की जांच नहीं करेगी। उनके मुताबिक, 'ऐसी बातें हर दिन होती हैं। यह रूस-यूक्रेन युद्ध का एक साइड इफेक्ट है और यूरोप के कई हिस्सों में देखा जा रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed