{"_id":"5ea6d0118ebc3e904b44bd8f","slug":"indian-national-killed-in-road-accident-in-singapore","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर : रेस्टोरेंट में काम करने वाले भारतीय नागरिक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सिंगापुर : रेस्टोरेंट में काम करने वाले भारतीय नागरिक की सड़क हादसे में मौत
Mon, 27 Apr 2020 05:59 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 27 Apr 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
सिंगापुर में एक 33 वर्षीय भारतीय नागरिक की यहां सड़क हादसे में मौत हो गई। मोटरसाइकिल सवार भारतीय के साथ एक 27 वर्षीय भारतीय-मलयेशियाई व्यक्ति भी था, जब एक कार अपनी लेन से बाहर आ गई और उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। भारतीय नागरिक की पहचान तमिलनाडु निवासी सुल्तान अब्दुल कथर रहमान करीम के रूप में हुई है और दूसरे व्यक्ति की पहचान मलयेशिया निवासी महामदे रबिक मोहम्मद फारूक के रूप में हुई है। घटना शनिवार की है।
विज्ञापन
दोनों व्यक्ति एक भारतीय रेस्टोरेंट में काम करते थे और रेस्टोरेंट की ओर ही जा रहे थे, जब वह हादसे के शिकार हुए। दोनों को घायल अवस्था में चंगी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बाद में दोनों ने दम तोड़ दिया। कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सुल्तान सिंगापुर में पिछले चार साल से काम कर रहा था। उसकी एक पत्नी और दो साल की एक बच्ची है। सुल्तान के परिजन और मित्र उसके अंतिम संस्कार और उसके परिवार की सहायता के लिए पैसे जुटा रहे हैं।