{"_id":"6a17ab7aac9bc9463b02621e","slug":"indian-national-arrested-in-us-accused-of-attacking-with-baseball-bat-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में भारतीय नागरिक गिरफ्तार: बेसबॉल बैट से हमला करने का आरोप, पुलिस ने बताया अवैध अप्रवासी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में भारतीय नागरिक गिरफ्तार: बेसबॉल बैट से हमला करने का आरोप, पुलिस ने बताया अवैध अप्रवासी
Thu, 28 May 2026 08:12 AM IST
रिया दुबे
न्यूयॉर्क, पीटीआई
न्यूयॉर्क, पीटीआई
Published by: रिया दुबे
Updated Thu, 28 May 2026 08:12 AM IST
सार
अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिक धवल अमरतभाई पटेल को बेसबॉल बैट से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मैसाचुसेट्स की एक शराब की दुकान में ग्राहक से विवाद के बाद उसने कथित तौर पर बेसबॉल बैट से हमला किया।
विज्ञापन
अमेरिकी पुलिस
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में अवैध रूप से दाखिल हुए एक भारतीय नागरिक को कथित तौर पर बेसबॉल बैट से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। धवल अमरतभाई पटेल को सबसे पहले 16 मई को मैसाचुसेट्स के वॉर्सेस्टर पुलिस विभाग ने गिरफ्तार किया था। उस पर खतरनाक हथियार से हमला और मारपीट करने का आरोप लगाया गया।
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, जिस शराब की दुकान में पटेल काम करता था वहां एक ग्राहक के साथ उसकी बहस हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद उसने बेसबॉल बैट उठाकर उस व्यक्ति पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
कार्यवाहक सहायक सचिव लॉरेन बिस ने कहा कि भारत से आया यह अवैध व्यक्ति सोचता था कि वह बेसबॉल बैट से लोगों पर हमला कर सकता है। सैंक्चुअरी नेताओं ने उसे गिरफ्तार होने के बाद भी रिहा कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, जिस शराब की दुकान में पटेल काम करता था वहां एक ग्राहक के साथ उसकी बहस हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद उसने बेसबॉल बैट उठाकर उस व्यक्ति पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
डीएचएस ने क्या जानकारी दी?
अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि मैसाचुसेट्स के सैंक्चुअरी पॉलिटिशियंस ने आईसीई अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं किया और पटेल को बिना सूचना दिए जेल से रिहा कर दिया गया। इसके बाद ICE ने 18 मई को पटेल को गिरफ्तार कर लिया। DHS के मुताबिक, पटेल ने अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
कार्यवाहक सहायक सचिव लॉरेन बिस ने कहा कि भारत से आया यह अवैध व्यक्ति सोचता था कि वह बेसबॉल बैट से लोगों पर हमला कर सकता है। सैंक्चुअरी नेताओं ने उसे गिरफ्तार होने के बाद भी रिहा कर दिया।