{"_id":"601b0816099b6e1ff566726d","slug":"indian-mp-raja-krishnamurthy-demands-fbi-probe-into-vandalism-of-mahatma-gandhi-statue-in-california-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतवंशी सांसद ने कैलिफोर्निया में गांधी प्रतिमा से तोड़फोड़ की जांच एफबीआई से कराने की मांग की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतवंशी सांसद ने कैलिफोर्निया में गांधी प्रतिमा से तोड़फोड़ की जांच एफबीआई से कराने की मांग की
Thu, 04 Feb 2021 02:01 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 04 Feb 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
राजा कृष्णमूर्ति
- फोटो : Twitter - @CongressmanRaja
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतवंशी सांसद ने कैलिफोर्निया में महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़े जाने के मामले की जांच संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) से कराने की मांग की है। वहीं, अन्य सांसदों ने भी उत्तरी कैलिफोर्निया के डेविस शहर में सेंट्रल पार्क में गांधी की कांस्य प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की निंदा की है।
विज्ञापन
अमेरिकी सांसदों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा से हुई हरकत की निंदा की
सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा, इस अपराध का मकसद भारतवंशी लोगों को डराना-धमकाना है इसलिए मैं इस दुर्भावनापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं। उन्होंने पूरे मामले की जांच एफबीआई से कराने की मांग की।
विज्ञापन
वहीं, सांसद एमी बेरा ने कहा, डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर और गांधी समेत अन्य नेताओं ने अपने देशों में और विदेश में शांतिपूर्ण और अहिंसक प्रदर्शनों की शुरुआत की थी और यह अमेरिकी लोकतंत्र की एक महत्वपूर्ण निशानी है।
विज्ञापन
सांसद जोश हार्डर ने कहा, गांधी जीवन भर शांति, अहिंसा और न्याय के लिए खड़ा रहे। हम इस तरह की नफरत वाली घटना की निंदा करते हैं। जबकि सांसद पेट सेसन ने कहा, भारत सरकार ने शांति के प्रतीक के तौर पर गांधी की प्रतिमा दी थी। ऐसे में घृणा फैलाने वाले इस तरह के अपराध को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।