फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   indian mission in israel issue advisory to indian citizen amid iran attack starts registration

इस्राइल पर ईरान के हमले के बाद भारत का अलर्ट: लोगों से धैर्य बरतने व सुरक्षित रहने को कहा, रजिस्ट्रेशन भी शुरू

Sun, 14 Apr 2024 04:12 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 14 Apr 2024 04:12 PM IST
सार

अभी तक किसी भी देश ने अपने नागरिकों को इस्राइल से निकालना शुरू नहीं किया है और सिर्फ अपने-अपने नागरिकों को एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास भी हालात पर करीब से नजर रखे हुए है। 

विज्ञापन
indian mission in israel issue advisory to indian citizen amid iran attack starts registration
इस्राइल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला - फोटो : भारतीय दूतावास इस्राइल

विस्तार

इस्राइल पर ईरान के हमले के बाद इस्राइल स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों को शांत रहने और सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया गया है। अभूतपूर्व हमले में ईरान और उसके सहयोगियों ने इस्राइल पर शनिवार को 330 मिसाइलों और ड्रोन्स से हमला किया। यह हमला इस्राइल द्वारा दमिश्क में कथित तौर पर ईरान के राजनयिक मिशन पर हमले के जवाब में किया गया। इस्राइल के हमले में कई लोगों की मौत हुई थी, जिनमें ईरान के दो शीर्ष कमांडर भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
इस्राइल स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'क्षेत्र में हालिया घटनाक्रम के तहत, इस्राइल में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे शांत रहें और स्थानीय प्रशासन द्वारा बताए जा रहे सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें।' पोस्ट में लिखा गया है कि 'दूतावास हालात पर करीब से नजर रखे हुए है और इस्राइली सरकार और भारतीय समुदाय के संपर्क में हैं ताकि हमारे सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।'
विज्ञापन


भारतीय नागरिकों का रजिस्ट्रेशन शुरू
भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एक लिंक जारी किया है, जिस पर भारतीय नागरिकों को रजिस्टर करने को कहा गया है। माना जा रहा है कि इस्राइल में हालात बिगड़ने पर भारतीय नागरिकों को निकालने की आशंका को देखते हुए यह रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। दूतावास ने भारतीय नागरिकों को जब तक बहुत जरूरी न हो यात्राएं न करने की सलाह दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक किसी देश ने अपने नागरिकों को इस्राइल से निकालना नहीं शुरू किया
यह पहली बार है जब ईरान ने अपनी धरती से इस्राइल पर कोई सीधा हमला किया है। हालांकि ईरान के बड़े हमले के बावजूद इस्राइल में इस हमले का नुकसान नहीं हुआ और ईरान द्वारा फायर की गईं अधिकतर मिसाइलें और ड्रोन्स हवा में ही इंटरसेप्ट कर तबाह कर दिए गए। इस्राइली सेना का कहना है कि 99 प्रतिशत मिसाइलें और ड्रोन्स हवा में ही तबाह कर दिए गए। हालांकि इस्राइली सेना ने माना कि अभी खतरा टला नहीं है। अभी तक किसी भी देश ने अपने नागरिकों को इस्राइल से निकालना शुरू नहीं किया है और सिर्फ अपने-अपने नागरिकों को एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास भी हालात पर करीब से नजर रखे हुए है। ईरान के हमले के बाद इस्राइल में स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है, लेकिन सरकारी कार्यालय और निजी बिजनेस सामान्य की तरह संचालित हो रहे हैं। हालांकि इस्राइल सरकार ने अपने नागरिकों को सुरक्षा संबंधी गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। 


ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
हालात को देखते हुए ईरान में स्थित भारतीय दूतावास ने भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। किसी भी आपात स्थिति में ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिक इन नंबर्स पर दूतावास से संपर्क कर सकते हैं। जो नंबर जारी किए गए हैं, वो हैं-  +989128109115, +98993179567,+989932179359, +98-21-88755103-5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed