फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian migrant sitting on hunger strike, forcibly fed with a pipe in his nose

अमेरिका में भूख हड़ताल पर बैठे भारतीय प्रवासी को जबरन नाक में पाइप डालकर खिलाया खाना

Sat, 17 Aug 2019 06:12 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 17 Aug 2019 06:12 AM IST
सार

  • अमेरिका में शरण की मांग पर भूख हड़ताल पर बैठा था भारतीय प्रवासी
  • प्रवासी भारतीय के नाक में तीन बार पाइप डाला गया, खून भी बहा
  • भारतीय प्रवासी के वकील ने दी जानकारी, अन्य बयान देने से इनकार

विज्ञापन
Indian migrant sitting on hunger strike, forcibly fed with a pipe in his nose
Food by Pipe

विस्तार

अमेरिका में शरण की मांग के चलते भूख हड़ताल पर बैठे एक भारतीय प्रवासी ने दावा किया है कि उसे हिरासत केंद्र में पाइप के जरिये जबरन खाना खिलाया गया। भारतीय व्यक्ति की वकील लिंडा कोर्चाडो ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


लिंडा के मुताबिक उनके एक मुवक्किल ने बताया, ‘मेडिकल कर्मियों ने मुझे जबरन खाना खिलाया। तीन बार नाक में पाइप डाली। मेरी नाक से खून बह रहा है और दर्द हो रहा है।’ वकील ने कहा कि उन्हें आशंका है कि यह तब हुआ होगा जब हिरासत केंद्र में भूख हड़ताल पर बैठे उनके मुवक्किलों को दो सप्ताह पहले आईवी ड्रिप के जरिए जबरन खाना खिलाने की कोशिश की गई। 
विज्ञापन


वकील ने बताया कि देश में शरण मांग रहे भारतीय लोगों में से एक को उनके पास व्हीलचेयर पर लाया गया। उनकी नाक में पाइप डले थे और उसने उन्हें जबरन खाना खिलाए जाने के बारे में बताया। वहीं आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन विभाग ने इसपर बयान देने से इनकार कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed