फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nikhil Gupta Accused of Plotting Assassination Of Kahlistani Terrorit Pannu News in Hindi

US: निखिल गुप्ता को झटका, चेक रिपब्लिक से अमेरिका लाए गए; खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप

Mon, 17 Jun 2024 07:50 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 17 Jun 2024 07:50 AM IST
सार

निखिल गुप्ता को पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पिछले साल अमेरिकी सरकार के अनुरोध पर चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था। तबसे वह वहां के प्राग की एक जेल में बंद थे।

विज्ञापन
Nikhil Gupta Accused of Plotting Assassination Of Kahlistani Terrorit Pannu News in Hindi
गुरपतवंत सिंह पन्नू - फोटो : एक्स/ShayanKrsna

विस्तार

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को चेक गणराज्य से अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया है। मीडिया रिपोर्टों में रविवार को यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


प्राग की जेल में थे बंद
बता दें, 52 साल के गुप्ता को पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पिछले साल अमेरिकी सरकार के अनुरोध पर चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था। तबसे वह वहां के प्राग की एक जेल में बंद थे। अब उन्हें अमेरिका लाया गया है। उन्हें आज न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत में पेश किए जाने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


कब लाए गए अमेरिका?
निखिल गुप्ता को फिलहाल ब्रुकलिन में संघीय मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। यहां उन्हें कैदी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। मामले से परिचित लोगों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि गुप्ता को इस सप्ताह के अंत में न्यूयॉर्क लाया गया था। आमतौर पर, प्रत्यर्पित किए गए प्रतिवादियों को देश में आने के एक दिन के भीतर अदालत में पेश होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
संघीय अभियोजकों का आरोप है कि गुप्ता ने पन्नु की हत्या के लिए एक हत्यारे को काम पर रखा था और उसे 15,000 डॉलर का अग्रिम भुगतान किया था। उनका आरोप है कि इसमें एक अज्ञात भारतीय सरकारी अधिकारी शामिल था। गुप्ता का प्रत्यर्पण वार्षिक आईसीईटी वार्ता के लिए अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन की नई दिल्ली यात्रा से पहले हुआ है। उम्मीद है कि सुलिवन अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल के समक्ष इस मुद्दे को उठाएंगे। भारत ने इस तरह के मामले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है और आरोपों की जांच शुरू की है। गुप्ता ने अपने वकील के माध्यम से आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि उन पर 'अनुचित आरोप' लगाए गए हैं। 

कौन है निखिल गुप्ता
अमेरिका के न्याय विभाग की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, निखिल गुप्ता एक भारतीय नागरिक है, जिन्हें बीती 30 जून को चेक रिपब्लिक की सरकार ने पकड़ा था। अमेरिकी न्याय विभाग का कहना है कि भारत के एक सरकारी अधिकारी, जिसके नाम का खुलासा नहीं हुआ है, निखिल  गुप्ता और अन्य उस सरकारी अधिकारी के संपर्क में थे। ये लोग अमेरिका में एक राजनीतिक कार्यकर्ता, जो भारतीय मूल का है और अमेरिकी नागरिक है, उसकी हत्या की साजिश रच रहे थे। निखिल गुप्ता ने 30 जून को चेक रिपब्लिक का दौरा किया था, जहां उसे अमेरिका की विनती पर चेक रिपब्लिक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। 

मीडिया रिपोर्टों को भारत ने किया था खारिज
पिछले महीने द वाशिंगटन पोस्ट ने अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए पन्नू को मारने की कथित साजिश के संबंध में रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) के एक अधिकारी का नाम लिया था। रॉ अधिकारी विक्रम यादव ने पन्नू को मारने के लिए एक हिट टीम बनाई थी। इस रिपोर्ट को भारत ने खारिज कर दिया था। साथ ही आरोपों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया। हाल ही में अमेरिका ने कहा था कि वह इस मुद्दे पर भारतीय जांच के नतीजों का इंतजार कर रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि हम इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं और हमें लगता है कि भारत को भी इसे गंभीरता से लेना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed