फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Man Arrested For Balloon Explosion That Injured Nepal Deputy PM Bishnu Paudel

नेपाल: कार्यक्रम में हाइड्रोजन गैस के गुब्बारे फटने के केस में भारतीय गिरफ्तार; डिप्टी-पीएम पौडेल हुए थे घायल

Thu, 20 Feb 2025 09:29 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, काठमांडू
पीटीआई, काठमांडू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 20 Feb 2025 09:29 AM IST
सार

15 फरवरी को उपप्रधान मंत्री पौडेल और पोखरा मेट्रोपॉलिटन सिटी के महापौर धनराज आचार्य ने समारोह के दौरान एक इलेक्ट्रिक स्विच से मोमबत्तियां जलाकर हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारे छोड़े थे, जिनमें से कुछ गुब्बारों के फटने से वे घायल हो गए थे। पौडेल और आचार्य के हाथ व चेहरे पर चोट आई थी।

विज्ञापन
Indian Man Arrested For Balloon Explosion That Injured Nepal Deputy PM Bishnu Paudel
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल में एक भारतीय नागरिक को पर्यटन से जुड़े कार्यक्रम 'विजिट पोखरा वर्ष 2025' में हुई घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। घटना में उप-प्रधानमंत्री बिष्णु पौडेल मामूली रूप से घायल गए थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कमलेश कुमार गुब्बारों में हाइड्रोजन गैस भरने के लिए जिम्मेदार था। गुब्बारे 15 फरवरी को उद्घाटन के दौरान फट गए थे।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला? यहां जानिए सब कुछ
नेपाल पुलिस ने एक कार्यक्रम के दौरान उपप्रधानमंत्री विष्णु पौडेल के मामूली रूप से झुलसने के सिलसिले में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि 'विजिट पोखरा ईयर 2025' के उद्घाटन के दौरान गुब्बारे में हाइड्रोजन गैस भरने के लिए जिम्मेदार 41 वर्षीय कमलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


कब और कैसे हुआ था हादसा?
दरअसल, 15 फरवरी को उपप्रधान मंत्री पौडेल और पोखरा मेट्रोपॉलिटन सिटी के महापौर धनराज आचार्य ने समारोह के दौरान एक इलेक्ट्रिक स्विच से मोमबत्तियां जलाकर हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारे छोड़े थे, जिनमें से कुछ गुब्बारों के फटने से वे घायल हो गए थे। पौडेल और आचार्य के हाथ व चेहरे पर चोट आई थी। पुलिस के मुताबिक, मोमबत्तियां बहुत करीब लगी होने के कारण गुब्बारों में आग लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्री रमेश लेखक ने एक जांच समिति का गठन किया था
डीएसपी शर्मा ने कहा कि कुमार के खिलाफ कास्की जिला अदालत में मामला दर्ज किया गया है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, पौडेल को काठमांडू के कीर्तिपुर बर्न अस्पताल में इलाज के बाद सोमवार को छुट्टी दे दी गई, जबकि आचार्य कुछ और दिन तक चिकित्सकीय देखरेख में रहेंगे। घटना के तुरंत बाद गृह मंत्री रमेश लेखक ने एक जांच समिति का गठन किया था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed