फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian laborer left to die after accident in Latina Italy labor minister condemned

Italy: लैटिना में दुर्घटना के बाद भारतीय मजदूर को मरने के लिए छोड़ दिया गया, इटली की श्रम मंत्री ने की निंदा

Thu, 20 Jun 2024 09:28 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोम Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 20 Jun 2024 09:28 AM IST
सार

मृतक बिना किसी वैध दस्तावेज के इटली में काम कर रहा था। जब वह घास काट रहा था तभी उसका हाथ मशीन से कट गया। इटली की श्रमिक मंत्री मरीना कैलदेरोन ने बताया कि इस मामले की कार्रवाई जारी है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाएगा।

विज्ञापन
Indian laborer left to die after accident in Latina Italy labor minister condemned
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इटली में काम करने वाले एक भारतीय मजदूर की बुधवार को एक दुर्घटना के बाद सड़क किनारे मौत हो गई। इस हादसे में उसका हाथ भी कट गया। इटली की श्रम मंत्री मरीना कैलदेरोन ने इसे बर्बरतापूर्ण कृत्य बताया। मरने वाले भारतीय मजदूर की पहचान सतनाम सिंह के तौर पर की गई है। लैटिना में एक फार्म में काम करने के दौरान सोमवार को वह घायल हो गया था। बता दें कि लैटिना में हजारों भारतीय प्रवासी रहते हैं। 
विज्ञापन


इटली की श्रम मंत्री ने की घटना की निंदा
संसद में इटली की श्रम मंत्री मरीना कैलदेरोन ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा, "लैटिना के ग्रामीण इलाके में काम वाला एक भारतीय श्रमिक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया था और गंभीर परिस्थिति में छोड़ दिया गया, जिस वजह से उसकी मौत हो गई।" उन्होंने आगे कहा, "यह एक बर्बरतापूर्ण कृत्य है। श्रमिक मंत्री ने बताया कि इस मामले की कार्रवाई जारी है और उम्मीद है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाएगा।"
विज्ञापन


मृतक बिना किसी वैध दस्तावेज के इटली में काम कर रहा था। जब वह घास काट रहा था तभी उसका हाथ मशीन से कट गया। संसद में इस घटना का जिक्र करते हुए मरीना कैलदेरोन ने कहा, "इस घटना के बाद उसके सहयोगियों ने उसकी मदद करने के बजाय, उसे उसके घर के पास कूड़े के तैले की तरह फेंक दिया गया।" उन्होंने इस परिस्थिति की तुलना एक डरावनी फिल्म से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटर लेफ्ट डेमोक्रेटि पार्टी ने घटना को सभ्यता की हार बताया
पुलिस ने बताया कि मृत की पत्नी और उसके दोस्तों ने उन्हें बुलाया, जिसके बाद एक एयर एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजा गया। लैटिना में पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, उसे एंबुलेंस के जरिए रोम के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। सेंटर लेफ्ट डेमोक्रेटि पार्टी ने इस घटना का जिक्र करते हुए इसे सभ्यता की हार बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "यह गैंगमास्टरों के खिलाफ लड़ाई है। सम्मानजनक और मानवीय जीवन और कामकाजी परिस्थितियों के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed