फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian imprisoned for bribing Indian in Singapore

सिंगापुर में भारतीय को रिश्वत लेने के जुर्म में हुई कैद, सोने से भरे बैगों का वजन कम करके बताता था

Mon, 23 Sep 2019 10:51 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 23 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Indian imprisoned for bribing Indian in Singapore
जेल(सांकेतिक) - फोटो : social media

सिंगापुर में एक भारतीय को चांगी हवाईअड्डे में यात्रियों के सोने से भरे बैगों का वजन कम करके बताने के लिए भारत के ही एक व्यक्ति को रिश्वत देने के जुर्म में आठ सप्ताह की कैद की सजा सुनाई गई है। यह सोना भारत ले जा कर बेचने के लिए था। मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार खाद्य प्रसंस्करण कंपनी में प्रबंधक के पद पर काम करने वाले गोपाल कृष्ण राजू ने पटेल हितेश कुमार चंदूभाई को 581 डॉलर की रिश्वत दी थी। चंदूभाई हवाई अड्डे पर साजोसामान सेवा प्रदाता यूबीटीएस के कस्टमर सर्विस असोसिएट के पद पर काम करता था। उसे 2016 में जनवरी से अक्टूबर के बीच बैगों का वजन कम करके दर्ज करने के लिए रिश्वत दी गई थी। 
विज्ञापन


कार्यक्षेत्र में पटेल की जिम्मेदारी टाइगर फ्लाइट्स के लिए बोर्डिंग गेट्स में और चेक इन काउंट्स में यात्रियों की मदद करना था। पटेल की यह हरकत उस वक्त सामने आई जब सिंगापुर एयरपोर्ट टर्मिनल सर्विस ने एक रिपोर्ट सामने आने के बाद आंतरिक जांच कराई। दरअसल पिछले वर्ष 13 जुलाई को एक समाचार पत्र में एक रिपोर्ट आई थी कि चांगी हवाईअड्डे पर बैगेज की दलाली हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पटेल को रिश्वत लेने के जुर्म में इस साल अप्रैल में आठ सप्ताह की कैद की सजा सुनाई गई थी। राजू ने पिछले शुक्रवार को अपना जुर्म स्वीकार कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed