{"_id":"6683096a0b91d872a509f28d","slug":"indian-girl-coming-from-melbourne-to-delhi-in-qantas-flight-dies-after-falling-on-floor-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Australia: मेलबर्न से दिल्ली आ रहे विमान में भारतीय युवती की मौत; इस गंभीर बीमारी से जूझ रही थी मनप्रीत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Australia: मेलबर्न से दिल्ली आ रहे विमान में भारतीय युवती की मौत; इस गंभीर बीमारी से जूझ रही थी मनप्रीत
Tue, 02 Jul 2024 01:32 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 02 Jul 2024 01:32 AM IST
सार
युवती के दोस्त गुरदीप ग्रेवाल के अनुसार, मनप्रीत कौर मार्च 2020 में ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद पहली बार अपने माता पिता से मिलने के लिए 20 जून को भारत की यात्रा कर रही थी। जब वह दिल्ली जाने के लिए मेलबर्न एयरपोर्ट पर पहुंची तो अस्वस्थ महसूस करने लगी, बावजूद इसके वह विमान में चढ़ गई।
विज्ञापन
निधन (प्रतीकात्मक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेलबर्न से नई दिल्ली के लिए यात्रा कर रही एक 24 वर्षीय भारतीय युवती की क्वांटास विमान में मौत हो गई। विमान में चढ़ने से पहले युवती की तबीयत खराब हो गई थी। सीट बेल्ट लगाने के दौरान युवती फर्श पर गिर पड़ी और मौके पर ही मौत हो गई। माना जा रहा है कि मनप्रीत की मृत्यु छय रोग के चलते हुई है, जो एक संक्रामक बीमारी है और फेफड़ों को प्रभावित करती है।
विज्ञापन
युवती के दोस्त गुरदीप ग्रेवाल के अनुसार, मनप्रीत कौर मार्च 2020 में ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद पहली बार अपने माता पिता से मिलने के लिए 20 जून को भारत की यात्रा कर रही थी। जब वह दिल्ली जाने के लिए मेलबर्न एयरपोर्ट पर पहुंची तो अस्वस्थ महसूस करने लगी, बावजूद इसके वह विमान में चढ़ गई। जब कौर सीट बेल्ट लगाने गई तो वह फर्श पर गिर गई। युवती को फर्श पर गिरता देख केबिन क्रू और आपातकालीन सेवाएं उसकी मदद के लिए पहुंची, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कौर के रूममेट कुलदीप ने बताया कि उसका सपना शेफ बनना था। वह दयालु और ईमानदार थी। उसे अपने दोस्तों के साथ विक्टोरिया में घूमना बहुत पसंद था। कौर के परिवार की मदद के लिए एक GoFundMe पेज बनाया गया है। वहीं, क्वांटास के एक प्रवक्ता ने कहा कि उनकी संवेदनाएं कौर के परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।
विज्ञापन