फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian girl beats coronavirus months after surviving cancer in Dubai

दुबई : चार साल की भारतीय बच्ची ने कैंसर के बाद अब कोरोना वायरस से भी जीती जंग

Mon, 27 Apr 2020 06:08 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 27 Apr 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
Indian girl beats coronavirus months after surviving cancer in Dubai
सांकेतिक चित्र - फोटो : पेक्सेल्स

दुबई में रहने वाली भारतीय मूल की चार साल की बच्ची ने कैंसर से जंग जीतने के बाद अब कोविड-19 को भी मात दे दी है। माना जा रहा है कि यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) में सबसे कम उम्र में कोरोना वायरस को मात देने वालों में से वह एक है। ‘गल्फ न्यूज’ की एक खबर के मुताबिक शिवानी ने पिछले साल कैंसर पर जीत हासिल की थी। कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद उसे एक अप्रैल को अल-फुतैमिम हेल्थ हब में भर्ती कराया गया था। उसकी मां एक स्वास्थ्य कर्मी हैं, जिनके संपर्क में आने के बाद ही वह संक्रमित हुई।

विज्ञापन


खबर के अनुसार, कोई लक्षण नहीं होने के बावजूद शिवानी और उनके पिता की जांच की गई,जिसमें शिवानी संक्रमित पाई गई जबकि उसके पिता पूरी तरह ठीक हैं। शिवानी और उसकी मां को एक ही जगह भर्ती किया गया। बच्ची के इलाज लिए विशेष इंतजाम किए गए क्योंकि पिछले साल ही वह किडनी के एक दुर्लभ कैंसर से उबरी थी। खबर के अनुसार, शिवानी को 20 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन


अल-फुतैमित हेल्थ हब के चिकित्सा निदेशक डॉ. थोल्फकर अल बाज ने कहा, ‘शिवानी को पिछले साल ही कीमोथेरेपी से गुजरना पड़ा था इसलिए उसकी प्रतिरोधक क्षमता अब भी कमजोर है।’ उन्होंने बताया कि डॉक्टरों को डर था कि उसकी हालत बिगड़ सकती है, इसलिए उसे निगरानी में रखा गया। सौभाग्यवश संक्रमण के कारण उसे अतिरिक्त कोई परेशानी नहीं हुई। दो बार जांच में उसके कोविड-19 से अब पीड़ित न होने की पुष्टि से पहले 20 दिन तक उसका इलाज चला। अब वह घर पर 14 दिन तक पृथक भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर के अनुसार शिवानी की मां का इलाज भी पूरा हो गया है लेकिन अभी उन्हें निगरानी में रखा गया है लेकिन जल्द ही छुट्टी दी जा सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि यूएई में वायरस को मात देने वालों में शिवानी की उम्र सबसे कम है। बच्चों की बात करें तो उसके अलावा अबूधाबी में सात वर्षीय सीरियाई बच्ची और फिलीपींस के नौ वर्षीय एक लड़के ने वायरस को मात दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed