Fishermen: पाकिस्तान ने लौटाए भारत के 22 मछुआरे, वाघा सीमा से किया भारतीय अधिकारियों के हवाले
Fishermen: पाकिस्तान की कराची जेल में बंद 22 भारतीय मछुआरों को उनकी सजा पूरी होने के बाद रिहा कर भारत भेजा गया। मछुआरों को ईदी फाउंडेशन ने 5000 पाकिस्तानी रुपये, भोजन और उपहार दिए गए। उन्हें वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया।
विस्तार
पाकिस्तान की कराची जेल में बंद 22 भारतीय मछुआरों को शनिवार को रिहा कर वापस भेज दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि रिहा किए गए मछुआरों को वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों के हवाले किया गया। इन मछुआरों को ईदी फाउंडेश की ओर से चलाई जा रही विशेष बस से कराची से लाहौर लाया गया था। ईदी फाउंडेशन के एक प्रवक्ता ने बताया, हर मछुआरे को ईदी फाउंडेशन की ओर से पांच हजार पाकिस्तानी रुपये, भोजन और उपहार दिए गए।
इन मछुआरों को किया गया रिहा
रिहा होने वाले मछुआरों में भूपत, माला, कृष्ण, खलाफ, मोहन, आसिफ, अशोक, अकबर, लक्ष्मण, मोजी, दीपक, राम, हरि, तपु, सुरेश, विजय, मनोज कुमार, विनु, महेश, शुभाष, संजय और सेलेधर शामिल हैं।
सजा पूरी होने के बाद रिहा किए मछुआरे: जेल अधीक्षक
इससे पहले कराची की मलिर जेल के अधीक्षक अरशद शाह ने मीडिया को बताया कि मछुआरों को उनकी सजा पूरी होने के बाद रिहा किया गया। उन्हें पाकिस्तान की समुद्री सीमा में अनजाने में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दोनों देशों के मछुआरे अक्सर समुद्री सीमा पार होने के कारण गिरफ्तार होते हैं।
#WATCH | Amritsar, Punjab: 22 Indian fishermen, who were released by Pakistan, entered India via the Attari-Wagah border today pic.twitter.com/YpD1SJqz7u
— ANI (@ANI) February 22, 2025
मछुआरों के प्रति दयालु दृष्टिकोण रखें भारत-पाकिस्तान: ईदी फाउंडेशन
ईदी फाउंडेशन के प्रमुख फैसल ईदी ने भारत और पाकिस्तान से आग्रह किया कि वे उन मछुआरों के प्रति अधिक दयालु दृष्टिकोण अपनाएं, जो समुद्री सीमाओं को गलती से पार कर जाते हैं।
दोनों देशों की जेलों में कितने बंदी
एक जनवरी 2025 को दोनों देशों ने अपने-अपने देश में बंदियों की सूची का आदान-प्रदान किया। इसके मुताबिक, पाकिस्तान में कुल 266 भारतीय बंदी हैं, जिनमें 49 नागरिक बंदी और 217 मछुआरे शामिल हैं। वहीं, भारत में पाकिस्तान 462 बंदी हैं, जिनमें 381 नागरिक बंदी और 81 मछुआरे शामिल हैं।
पाकिस्तान ने 2014 से भेजे 2639 मछुआरे
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने 12 दिसंबर 2024 को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में कहा था कि 2014 से अब तक पाकिस्तान से कुल 2639 भारतीय मछुआरे वापस भेजे जा चुके हैं। ईदी फाउंडेशन के फैसल ईदी ने दोनों पक्षों के मछुआरों के परिवारों की समस्याओं का जिक्र किया और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.