फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian envoy in Jaffna meets fishermen rescued after boat collides with Sri Lankan vessel

श्रीलंका: श्रीलंकाई पोत से नाव की टक्कर में मछुआरे की मौत, बचाए गए मछुआरों से जाफना में मिले भारतीय दूत

Fri, 02 Aug 2024 07:02 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 02 Aug 2024 07:02 AM IST
सार

जाफना में भारतीय महावाणिज्य दूत साई मुरली ने कायट्स पुलिस स्टेशन का दौरा किया और बचाए गए दो मछुआरे मुथुमुनियांदु और मूकैया से मुलाकात की। साथ ही उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
Indian envoy in Jaffna meets fishermen rescued after boat collides with Sri Lankan vessel
श्रीलंकाई नौसेना के जहाज से टकराया भारतीय मछुआरे का नाव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

कच्चातीवु द्वीप के उत्तर में 5 समुद्री मील की दूरी पर एक श्रीलंकाई नौसैनिक पोत से भारतीय मछुआरों की नाव की टक्कर हो गई। इसमें रामेश्वरम के रहने वाले चार मछुआरों में से एक 59 साल के मलईसामी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य लापता है। इस पर विदेश मंत्रालय ने श्रीलंका के समक्ष कड़ा विरोध जताया है। इसके अलावा, जाफना में भारतीय महावाणिज्य दूत साई मुरली ने कायट्स पुलिस स्टेशन का दौरा किया और बचाए गए दो मछुआरे मुथुमुनियांदु और मूकैया से मुलाकात की। साथ ही उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


भारतीय विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार सुबह श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब किया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा, श्रीलंकाई नौसेना ने इस नाव को अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में कब्जे में लेने की कोशिश की थी। इस दौरान नाव पलट गई और उसमें सवार चार मछुआरे समुद्र में गिर गए। हालांकि, दो को सुरक्षित बचा लिया गया। दोनों मछुआरों को कांकेसंथुराई तट पर ले जाया गया है। वहीं, लापता भारतीय मछुआरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया है। वहीं, इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि यदि समय रहते दूतावास इस मुद्दे पर कार्रवाई करता तो इस तरह की घटनाएं सामने न आतीं। स्टालिन ने मामले को केंद्र के समक्ष उठाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, सरकार भारतीय मछुआरों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। भारतीय मछुआरों से संबंधित मुद्दे नियमित रूप से श्रीलंका के साथ उच्चतम स्तर पर उठाए जाते रहे हैं। इससे पहले बृहस्पतिवार को श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग और जाफना में महावाणिज्य दूतावास ने श्रीलंका के 20 मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed