{"_id":"6414836be86f11a1c9042c98","slug":"indian-envoy-at-un-in-geneva-highlights-mahatma-gandhis-ethos-in-joint-statement-in-human-rights-council-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UNHRC: भारत ने किया बापू के विचारों का जिक्र, कहा- वे महिलाओं-कमजोरों के अधिकारों के संरक्षण में भरोसा करते थे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UNHRC: भारत ने किया बापू के विचारों का जिक्र, कहा- वे महिलाओं-कमजोरों के अधिकारों के संरक्षण में भरोसा करते थे
Fri, 17 Mar 2023 08:42 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 17 Mar 2023 08:42 PM IST
सार
मानवाधिकार परिषद के 52वें सत्र के अंत में राजदूत ने महात्मा गांधी द्वारा अपनाई गई पांच मुख्य अवधारणाओं के बारे में बात की, जो अहिंसा, सत्याग्रह, सर्वोदय, स्वराज और ट्रस्टीशिप हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Getty Images
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि इंद्र मणि पांडे ने शुक्रवार को मानवाधिकार परिषद में महात्मा गांधी की सत्याग्रह और अहिंसा जैसी अवधारणाओं पर प्रकाश डाला। पांडे ने भारत और 89 अन्य देशों की ओर से परिषद में कहा कि महात्मा गांधी द्वारा अपनाए गए मानवाधिकारों के विचारों में सार्वभौमिक मूल्यों की मजबूत प्रतिध्वनि है।
विज्ञापन
भारतीय मिशन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राजदूत पांडे ने जोर देकर कहा कि गांधी की रकाजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक समावेश की वकालत विकास लक्ष्यों में प्रकट हुई है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि महात्मा गांधी, महिलाओं और लड़कियों के साथ-साथ कमजोर वर्ग के लोगों को उनके अधिकारों और गरिमा को सुरक्षित रखने में दृढ़ विश्वास रखते थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UN: 'G20 की अध्यक्षता 140 करोड़ भारतीयों की ताकत दिखाती है', संयुक्त राष्ट्र में बोलीं भारत की प्रतिनिधि
विज्ञापन
मानवाधिकार परिषद के 52वें सत्र के अंत में राजदूत ने महात्मा गांधी द्वारा अपनाई गई पांच मुख्य अवधारणाओं के बारे में बात की, जो अहिंसा, सत्याग्रह, सर्वोदय, स्वराज और ट्रस्टीशिप हैं। उन्होंने इस ओर भी इशारा किया ये सभी अवधारणाएं संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मूल सिद्धांत भी हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन