फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Embassy organised yoga event at Nepal Thyangboche to celebrate international yoga day

17,600 फीट की ऊंचाई पर भारतीय दूतावास ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर किया योग

Sun, 16 Jun 2019 02:55 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 16 Jun 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
Indian Embassy organised yoga event at Nepal Thyangboche to celebrate international yoga day
माउंट एवरेस्ट पर योग करते लोग - फोटो : ANI

पांचवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर देश में नहीं बल्कि विदेश में भी तैयारियां जोरों से शुरू हो चुकी हैं। रविवार को काठमांडू में स्थित भारतीय दूतावास ने योग कार्यक्रम का आयोजन किया। नेपाल के नामचे बाजार से माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक लोगों ने योगाभ्यास किया।

विज्ञापन


दूतावास ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य दैनिक जीवन में योग के महत्व को उजागर करना और राष्ट्रों और लोगों के बीच शांति और सद्भाव लाना था। दूतावास ने बयान में बताया कि नेपाल में मौजूद भारतीय उच्चायोग मंजीव सिंह पुरी सहित इस आयोजन में स्थानीय लोगों, विभिन्न महिला और युवा संगठनों के सदस्य, सागरमाथा राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारी और विदेशी पर्यटकों ने भाग लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा पहली बार माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप में योग दिवस मनाया गया। समुद्र से 17,600 फीट की ऊंचाई पर गुजरात के पर्वातारोही भारत शर्मा ने अन्य पर्वतारोहियों के साथ दुनिया की सबसे ऊंची चोटी के बेस पर योगाभ्यास करके इतिहास रच दिया। 21 जून को दुनियाभर में योग दिवस मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 2015 में हुई थी। योग दिवस की अवधारणा को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में 27 सितंबर, 2014 को अपने भाषण के दौरान प्रस्तावित किया था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed