फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian embassy in Beirut issued an advisory to its citizen to avoid all non-essential travel to Lebanon news

Lebanon: लेबनान में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवायजरी, भारतीयों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह

Thu, 01 Aug 2024 09:06 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेरूत Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 01 Aug 2024 09:06 AM IST
सार

भारतीय दूतावास ने यह एडवाजरी तब जारी की जब लेबनान की राजधानी में इस्राइली हमले में हिजबुल्ला के वरिष्ठ कमांडर फुआद शुकर की मौत हो गई। यह हमला हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या के कुछ घंटो बाद हुआ।

विज्ञापन
Indian embassy in Beirut issued an advisory to its citizen to avoid all non-essential travel to Lebanon news
बेरूत में भारतीय दूतावास - फोटो : Ministry of External Affairs

विस्तार

तेहरान में हमास के नेता इस्माइल हानिया की हत्या के बाद इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए लेबनान के बेरूत में भारतीय दूतावास ने एक एडवायजरी जारी की। दूतावास ने भारतीय को लेबनान में गैर जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया। 
विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने एडवायजरी में कहा, "लेबनान में सभी भारतीयों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इमेल के जरिए सबी भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें। भारतीय दूतावास ने फोननंबर और ईमेल आई साझा किया। cons.beirut@mea.gov.in, +96176860128"
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने यह एडवाजरी तब जारी की जब लेबनान की राजधानी में इस्राइली हमले में हिजबुल्ला के वरिष्ठ कमांडर फुआद शुकर की मौत हो गई। यह हमला हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या के कुछ घंटो बाद हुआ।


बता दें कि ईरान की सेना ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने हानिया की मौत की पुष्टि की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, तेहरान में स्थित इस्माइल हानिया के घर पर हमला हुआ, जिसमें एक अंगरक्षक समेत इस्माइल हानिया की मौत हो गई। हमास ने भी इस्माइल हानिया की हत्या की बात स्वीकार की है और इसका आरोप इस्राइल पर लगाया है। हालांकि अभी तक इस्राइल की तरफ से इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। इससे पहले मंगलवार को ईरान के नए राष्ट्रपति के एक कार्यक्रम में इस्माइल हानिया शामिल हुआ था और उसने ईरान के सुप्रीम लीडर से भी मुलाकात की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed