फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian doctor is missing in UK, police could not find any clue

ब्रिटेन में भारतीय डॉक्टर लापता, पुलिस को नहीं मिल रहा कोई सुराग

Mon, 08 Apr 2019 09:39 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 08 Apr 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
Indian doctor is missing in UK, police could not find any clue
उमा कुलकर्णी - फोटो : social media

पश्चिमी इंग्लैंड में रहने वाली एक भारतीय डॉक्टर 3 अप्रैल से लापता है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर उमा कुलकर्णी अपने घर से लापता हुई थीं। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी की अपील जारी की है। 


loader

जानकारी के मुताबिक 42 वर्षीय कुलकर्णी ने साल 1999 में नागपुर यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। 2015 से वह ब्रिटेन में काम कर रही हैं। पुलिस का मानना है कि ऐसा हो सकता है कि कुलकर्णी अपने घर से ब्रिस्टल इलाके के लिए निकली हों।

पुलिस का कहना है, "ऐसा माना जा सकता है कि वह अपनी गाड़ी से एवन और समरसेट इलाके के लिए गई हों। उनकी टोयोटा गाड़ी ब्रिज क्रॉसिंग के पास मिली थी।"

पुलिस के मुताबिक इंग्लैंड को वेल्स से जुड़ने वाले पुल के आसपास के इलाके की जांच की जा रही है। काफी कोशिश के बाद भी कुलकर्णी का कुछ पता नहीं चल पा रहा है, ऐसे में पुलिस का कहना है कि उनकी जान को खतरा बढ़ता जा रहा है। 

पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों को भी जागरुक रहने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed