फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian delegation reached Sri Lanka on the demand of the President seeking help for economic development

Sri Lanka: राष्ट्रपति की मांग पर श्रीलंका पहुंचा भारतीय प्रतिनिधि मंडल, आर्थिक विकास के लिए मदद की मांग

Tue, 04 Apr 2023 06:41 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 04 Apr 2023 06:41 PM IST
सार

प्रधानमंत्री के वसुधैव कुटुम्बकम के दर्शन की तरह एनसीजीजी विदेश मंत्रालय के साथ सिविल सेवकों के सहयोग और सीखने को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। चर्चा के दौरान लंका के राष्ट्रपति ने अनुरोध किया कि एनसीजीजी हमें आवश्यक सहायता प्रदान करे।

विज्ञापन
Indian delegation reached Sri Lanka on the demand of the President seeking help for economic development
श्रीलंका के राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने भारत से मदद की मांग की है। श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने मांग की है कि आर्थिक चुनौतियों, डिजिटल प्रौद्योगिकी, क्षमता निर्माण, सुशासन स्थापित करने में भारत उनकी मदद करे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति विक्रमसिंघे के निमंत्रण पर 1 अप्रैल 2023 को दो दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका गई है। 

विज्ञापन


एसनीजीसी महानिदेशक, भारत के श्रीलंकाई राजदूत गोपाल बागले, एसोसिएट प्रोफेसर एपी सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी प्रतिनिधि मंडल में शामिल हैं। मीटिंग के दौरान राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के आर्थिक विकास के अपने विचार साझा किए। अच्छी राजव्यवस्था, डिजिटलिकरण, नए संस्थान के विकास सहित आर्थिक विकास पर बैठक केंद्रित रही। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के विजन के बारे में बताया
श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने कहा कि वह भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास से काफी प्रेरित हैं। एनसीजीसी से राष्ट्रपति ने मदद की मांग करते हुए कहा कि वह अच्छी पॉलिसी और अच्छी राजव्यवस्था बनाने में उनकी मदद करें। महानिदेशक ने बताया कि कैसे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी नीतियों से प्रदेश को विजन दिया। गुजरात पिछले 20 सालों से आर्थिक विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री की अच्छी राजव्यवस्था, पारदर्शी और जवाबदेह है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के वसुधैव कुटुम्बकम के दर्शन की तरह एनसीजीजी विदेश मंत्रालय के साथ सिविल सेवकों के सहयोग और सीखने को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। चर्चा के दौरान लंका के राष्ट्रपति ने अनुरोध किया कि एनसीजीजी हमें आवश्यक सहायता प्रदान करे। भारत तेजी से सामाजिक-आर्थिक विकास और उच्च आर्थिक विकास सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल गवर्नेंस और भागीदारी नीतियों का निर्माण कर रहा है।


डिजिटलीकरण पर भी जोर दिया
भरत लाल ने प्रधानमंत्री के पड़ोसी पहले के मंत्र के बारे में बात की और विशेष संबंध पर प्रकाश डाला। उन्होंने कुशल, प्रभावी और प्रौद्योगिकी संचालित सार्वजनिक सेवा वितरण सुनिश्चित करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और दृष्टि की महत्वपूर्ण भूमिका के साथ-साथ सुशासन पर जोर देने के लिए भी कहा। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने पारदर्शिता, इक्विटी, समावेशन और जवाबदेही को बढ़ावा देने में डिजिटल प्रौद्योगिकी के सकारात्मक प्रभाव पर जोर दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed