फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian delegate at the UN General Assembly Hall walked out when Pakistan PM Imran Khan started his speech

संयुक्त राष्ट्र महासभा में इधर इमरान खान ने बोलना शुरू किया, उधर भारत ने किया वॉकआउट

Fri, 25 Sep 2020 10:43 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 25 Sep 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Indian delegate at the UN General Assembly Hall walked out when Pakistan PM Imran Khan started his  speech
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान - फोटो : social media
संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भारतीय प्रतिनिधि द्वारा विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल, पीएम इमरान खान ने महासभा में अपने भाषण की शुरुआत भारत के खिलाफ बोलने से ही की जिसके बाद भारतीय प्रतिनिधि महासभा के हॉल से वॉकआउट कर गए।
विज्ञापन

 
वहीं, इस मामले पर भारत ने कहा कि 75 वें संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाक पीएम का बयान झूठ, व्यक्तिगत हमले और बिना किसी प्रमाण का था। भारत ने कहा कि पाकिस्तान अपने देश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ बोलने की बजाय केवल झूठ फैलाने की कोशिश कर रहा है। भारत ने आगे कहा कि पाक को इसका करारा जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इमरान खान ने भारत पर लगाए झूठे आरोप
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में इमरान खान ने आज यानि शुक्रवार को फिर भारत के खिलाफ जहर उगला और सिर्फ झूठे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भारत कश्मीर पर अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ है और वहां के लोगों के मानवाधिकार का हनन कर रहा है।


उन्होंने कहा कि भारत अल्पसंख्यकों पर भी अत्याचार कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र को इसका समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने अनुच्छेद 370 के खात्मे की चर्चा करते हुए कहा कि इससे कश्मीरी लोगों के अधिकारों को खत्म किया गया है।

आरएसएस पर लगाए गंभीर आरोप तो की नेहरू की प्रशंसा
पीएम इमरान खान ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि आरएसएस गांधी और नेहरू के सेक्युलर मूल्यों को पीछे छोड़ भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की कोशिश में लगा हुआ है। इमरान खान ने 2002 के गुजरात दंगों का भी जिक्र करते हुए कहा कि भारत में मुस्लिमों पर अत्याचार हो रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed