जर्मनी में भारतीय जोड़े पर हमला, पति की मौत, पत्नी की हालत स्थिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी के म्यूनिख के नजदीक भारतीय दंपत्ति को एक अप्रावासी ने चाकू मार दिया। इस घटना में पति की मौत हो गई है जबकि पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं। इस बात की जानकारी शनिवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर दी। इस भारतीय दंपत्ति का नाम प्रशांत और स्मिता बसरूर है।
स्वराज ने ट्वीट करते हुए कहा, 'भारतीय जोड़े प्रशांत और स्मिता बसरूर को म्यूनिख के नजदीक एक आप्रवासी ने चाकू मार दिया। दुर्भाग्यवश प्रशांत की मौत हो गई है। वहीं स्मिता की हालत स्थिर है। हम प्रशांत के भाई को जर्मनी भेजने की कोशिश कर रहे हैं। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।'
विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने म्यूनिख में मौजूद भारतीय उच्चायोग से दंपत्ति के दोनों बच्चों की देखभाल करने को कहा है। इस घटना के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इसी बीच एक ट्विटर यूजर ने स्वराज से पूछा मैडम हम आपको अपना विदेश मंत्री समझते थे। आप भाजपा में अकेली संवेदनशील नेता हैं। आप खुद को चौकीदार क्यों कहती हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'क्योंकि मैं भारतीय हितों और विदेश में रह रहे भारतीयों की चौकीदारी कर रही हूं।'
बता दें कि भाजपा ने 16 मार्च को मैं भी चौकीदार हूं अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत भाजपा के लगभग नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द को जोड़ लिया था। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी हर रैली में चौकीदार चोर है के नारे लगवाते रहते हैं। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द को जोड़ा था। उसके बाद अरुण जेटली, सुशमा स्वराज, निर्मला सीतारमण ने भी ऐसा ही किया।
Indian couple Prashant and Smita Basarur were stabbed by an immigrant near Munich. Unfortunately, Prashant has expired. Smita is stable. We are facilitating the travel of Prashant's brother to Germany. My heartfelt condolences to the bereaved family. /1
— Chowkidar Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) March 30, 2019