फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian couple and their child died in road accident in Oman

ओमान में एक सड़क हादसे में भारतीय दंपती और उनके आठ महीने के बच्चे की मौत

Sun, 15 Sep 2019 05:05 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sun, 15 Sep 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
Indian couple and their child died in road accident in Oman
प्रतीकात्मक तस्वीर

ओमान में एक अन्य वाहन से कार के टकरा जाने पर एक भारतीय दंपती और उसके आठ महीने के बेटे की मौत हो गई जबकि एक अन्य बच्चा घायल हो गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। दुबई के भारतीय वाणिज्य दूतावास ने बताया कि यह परिवार जब सलालाह से दुबई लौट रहा था तब उसकी कार एक अन्य वाहन से टकरा गई। कार में सवार सभी लोगों के सिर में गहरी चोट लगी।

विज्ञापन


इस हादसे में गौसुल्ला अजमतुल्ला खान (30), उसकी पत्नी आयशा सिद्दिकी (29) और उनके आठ महीने के बेटे हमजा खान की मौके पर ही मौत हो गई। तीने महीने की बच्ची हनिया सिद्दिकी अस्पताल में मौत से संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन


भारतीय वाणिज्य दूतावास ने बताया कि मृतकों के शव रविवार सुबह मस्कट से उनके गृहनगर हैदराबाद भेजे गए हैं। दुबई के महावाणिज्य दूत विपुल ने गल्फ न्यूज से कहा, हम गौसुल्ला की कंपनी, परिवार के रिश्तेदारों और मस्कट में अपने मिशन के संपर्क में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed