फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian community leader in Australia sentenced to 40 years for sexually assaulting five women

Australia: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के नेता को 40 साल की सजा, पांच महिलाओं के यौन शोषण का दोषी

Sat, 08 Mar 2025 04:46 PM IST
कुमार विवेक वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 08 Mar 2025 04:46 PM IST
सार

Australia: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को कोरिया की पांच महिलाओं के साथ बलात्कार करने के मामले में 40 साल की सजा सुनाई गई है। इस सजा में 30 साल की गैर-पैरोल अवधि भी शामिल है। आइए इस बारे में जानें।

विज्ञापन
Indian community leader in Australia sentenced to 40 years for sexually assaulting five women
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को कोरिया की पांच महिलाओं के साथ बलात्कार करने के मामले में 40 साल की सजा सुनाई गई है। इस सजा में 30 साल की गैर-पैरोल अवधि भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अपराध सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


43 वर्षीय बलेश धनखड़ को शुक्रवार को डाउनिंग सेंटर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में सजा सुनाई गई, जहां वह अदालत में बिना किसी भावनात्मक प्रतिक्रिया के बैठा रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व आईटी कंसल्टेंट धनखड़ ने नकली जॉब विज्ञापन देकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाया। इसके बाद, उन्होंने सिडनी स्थित अपने घर या उसके आसपास इन महिलाओं को नशीला पदार्थ देकर उनके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, आरोपी ने अपने कृत्यों को रिकॉर्ड भी किया ताकि भविष्य में इसका यौन संतोष के लिए उपयोग कर सके।

कोर्ट में जज माइकल किंग ने धनखड़ की हरकतों को "सुनियोजित, विस्तारपूर्वक अंजाम दी गई, चालाकी भरा करार दिया। उन्होंने कहा कि धनखड़ ने अपनी यौन इच्छाओं की पूर्ति के लिए पीड़ितों की तकलीफों की पूरी तरह से निर्दयता और निर्ममता से अनदेखी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला ऑस्ट्रेलिया में बड़े पैमाने पर चर्चा का विषय है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed