फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian climber died in Nepal taken to hospital due to unwell at Mt Everest's base camp

Mt Everest: नेपाल में भारतीय पर्वतारोही की मौत, एवरेस्ट के बेस कैंप में अस्वस्थ होने के कारण ले गए थे अस्पताल

Thu, 18 May 2023 07:57 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 18 May 2023 07:57 PM IST
सार

नेपाली पर्यटन विभाग के निदेशक युवराज खातीवाड़ा ने कहा कि पेसमेकर से लैस भारतीय पर्वतारोही सुजैन लियोपोल्डिना बेस कैंप पर ट्रेनिंग के दौरान मापदंडों में फिट नहीं थी। इसलिए उन्हें माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए मना किया था, जिसे उन्होंने नकार दिया था।

विज्ञापन
Indian climber died in Nepal taken to hospital due to unwell at Mt Everest's base camp
Mount Everest - फोटो : pixabay

विस्तार

नेपाल में भारतीय पर्वतारोही की मौत हो गई। नेपाल के सोलखंब जिले में इलाज के दौरान गुरुवार को पर्वतारोही ने दम तोड़ दिया था। नेपाल के पर्यटन विभाग ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
नेपाली पर्यटन विभाग के निदेशक युवराज खातीवाड़ा ने कहा कि पेसमेकर से लैस भारतीय पर्वतारोही सुजैन लियोपोल्डिना बेस कैंप पर ट्रेनिंग के दौरान मापदंडों में फिट नहीं थी। इसलिए उन्हें माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए मना किया था, जिसे उन्होंने नकार दिया था। सुजैन 5800 मीटर तक चढ़ी थी, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें वापस उतार लिया गया। सुजैन को बुधवार शाम किराए के हेलीकॉप्टर से लुकला शहर ले गए थे, जिसे वहां के अस्पताल में भर्ती किया था। खातीवाड़ा के अनुसार, सुजैन पेसमेकर के साथ एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली एशियाई महिला बनने का विश्व रिकॉर्ड बनाना चाहती थी।

विज्ञापन

15-20 मिनट की दूरी 12 घंटे में पूरी की
ग्लेशियर हिमालयन ट्रैक के अध्यक्ष डेंडी शेरपा ने बताया कि पांच दिन पहले ही सुजैन को ट्रेनिंग के लिए मना कर दिया था। ट्रेनिंग के दौरान वह एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए फिट नहीं थी। लेकिन सुजैन सुनने को तैयार नहीं थी। शेरपा ने बताया कि सुजैन को बेस कैंप से क्रॉम्पटन पॉइंट पहुंचने में पांच घंटे से अधिक का समय लग गया, जो सिर्फ 250 मीटर लंबा था। शेरपा के अनुसार, आमतौर पर एक पर्वतारोही इस दूरी को 15-20 मिनट में पूरी कर लेता है। लेकिन सुजैन ने पहले प्रयास में पांच घंटे लगा दिए। वहीं दूसरे में छह तो तीसरे में 12 घंटे से अधिक समय लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है मौत
नेपाल के अधिकारियों ने बताया कि सुजैन के परिवार को सूचित कर दिया गया है। शुक्रवार शाम तक उनके परिजन काठमांडू पहुंच जाएंगे। गुरुवार सुबह माउंट एवरेस्ट चढ़ते वक्त एक चीनी पर्वतारोही की भी मौत हो गई थी। इसके बाद इस सीजन में मृतकों की कुल संख्या आठ हो गई है। एवरेस्ट पर चढ़ते वक्त हुई मौतों में चार शेरपाओं, एक अमेरिकी डॉक्टर और एक मोल्दोवन पर्वतारोही शामिल हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed