फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian businessman Kuntz Patel shot dead by Ugandan police constable Ilioda Gumijamu

Report: युगांडा में पुलिसकर्मी ने गुजराती व्यवसायी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी से की जा रही पूछताछ

Mon, 31 Oct 2022 07:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,जोहान्सबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,जोहान्सबर्ग Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 31 Oct 2022 07:07 PM IST
सार

बीते गुरुवार को अन्य साथियों के साथ लगभग 2 बजे लिस कांस्टेबल इलियोडा गुमीजामु ने भारतीय व्यवसायी को सीने में गोली मार दी। इसके बाद जब उसने मौके से भागने का प्रयास किया तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Indian businessman Kuntz Patel shot dead by Ugandan police constable Ilioda Gumijamu
गोली मारकर हत्या (सांकेतिक चित्र) - फोटो : social media

विस्तार

युगांडा में एक भारतीय व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना युगांडा के किसोरो शहर की है। जहां एक पुलिस कांस्टेबल ने 24 वर्षीय एक भारतीय व्यवसायी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आरोपी पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक भारतीय व्यवसायी की पहचान कुंताज पटेल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गुजरात के रहने वाले थे।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फील्ड फोर्स यूनिट (एफएफयू) के 21 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल इलियोडा गुमीजामु पर हत्या का आरोप लगाया गया है। उसे 27 अक्टूबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जब वह घटनास्थल से भागने की कोशिश कर रहा था। आरोप है कि इलियोडा गुमीजामु ने पिछले हफ्ते एक हार्डवेयर की दुकान पर धावा बोल दिया था और वहां काम करने वाले भारतीय पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी थी।  
विज्ञापन


हमले के दौरान कुछ अन्य लोग भी थे साथ 
रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि पटेल की दुकान पर हमला करने के समय आरोपी के साथ कुछ अन्य साथी भी थे। क्षेत्रीय पुलिस प्रवक्ता एली माटे ने बताया कि आरोपी व्यक्ति के अन्य साथियों को ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि बीते गुरुवार को अन्य साथियों के साथ लगभग 2 बजे लिस कांस्टेबल इलियोडा गुमीजामु ने भारतीय व्यवसायी को सीने में गोली मार दी। इसके बाद जब उसने मौके से भागने का प्रयास किया तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे फिलहाल किसोरो पुलिस थाने में पूछताछ के लिए ले जाया गया है जिससे उसके मकसद पता चल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान हुई मौत
माटे ने पीड़ित भारतीय के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोली लगने के बाद पीड़ित को गंभीर हालत में किसोरो जिले के मुतोलेरे में सेंट फ्रांसिस अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ घंटे इलाज चलने के बाद पटेल की मौत हो गई। 

 वहीं, कुंतज पटेल की दुकान में काम करने वाले एक कर्मचारी (जो घटना के वक्त मौके पर ही था) ने भी इस घटना के बारे में जानकारी दी है। कुंतज पटेल की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी गिल्बर्ट मविसेनेज़ा ने कहा कि वह और उसका मालिक एक ग्राहक के पास जा रहे थे। उसी समय, सशस्त्र अधिकारी अंदर आए और मालिक के सीने में गोली मार दी।  

पीसी गुमीजामु की कार्रवाई निंदनीय 
वहीं, किसोरो के रेजिडेंट डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर शफीक सेकंदी ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पीसी गुमीजामु की कार्रवाई निंदनीय है। वह चार साल से फोर्स में थे। उनसे ऐसा करने की उम्मीद नहीं की जा सकती थी।  


गौरतलब है कि यह घटना केन्या में दो भारतीयों के अपहरण के महीनों बाद कथित तौर पर मारे जाने के बाद हुई है। केन्या वाले मामले में जानकारी मिली है कि भारतीय विदेश मंत्रालय केन्या की सरकार से कार्रवाई में तेजी लाने के लिए अनुरोध किया है। वहीं, केन्याई सरकार ने रिपोर्ट पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed