फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Indian bus carrying 42 passengers plunges into river in Nepal

Bus Accident: 40 यात्रियों को लेकर जा रही बस नदी में गिरी, 27 की मौत; पीएम मोदी ने जताया शोक

Fri, 23 Aug 2024 12:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 23 Aug 2024 12:19 PM IST
सार

40 यात्रियों को लेकर जा रही बस नदी में गिरने के कारण 27 लोगों की मौत हो गई। पीएम मोदी ने हादसे पर शोक जताया। सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के उप प्रवक्ता शैलेन्द्र थापा ने बताया कि 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Indian bus carrying 42 passengers plunges into river in Nepal
नेपाल बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य नेपाल में शुक्रवार को एक भारतीय यात्री बस के मर्सियांगडी नदी में गिर जाने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, बस में 40 यात्री सवार थे। इस तरह चालक, सहचालक और कंडक्टर को मिलाकर बस में कुल 43 लोग थे। सभी यात्री महाराष्ट्र के बताए जा रहे हैं। बस ने 8 दिन के परमिट के साथ 20 अगस्त को रूपन्देही के बेलहिया चेक-पॉइंट (गोरखपुर) से नेपाल में प्रवेश किया था। दुर्घटना तनहुन जिले के आइना पहाड़ा में हुई। समाचार एजेंसी पीटीआई ने माई रिपब्लिका की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि बस में सवार सभी यात्री 104 तीर्थयात्रियों के दल का हिस्सा थे। सभी तीर्थयात्री महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भुसावल और आसपास के गांवों से आए थे। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने शोक प्रकट किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में हुई सड़क दुर्घटना में कम से कम 27 भारतीय तीर्थयात्रियों सहित लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, नेपाल के तनहुन जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भारतीय दूतावास प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन




हादसे के तत्काल बाद आई सूचना के मुताबिक सशस्त्र पुलिस बल नेपाल आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण विद्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) माधव पौडेल के नेतृत्व में 45 कर्मियों की एक टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 18 शव बरामद किए गए, जबकि 17 को सुरक्षित बचा लिया गया। कई लोग लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर से यात्रियों को लेकर जा रही थी बस
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से यात्रियों को लेकर नेपाल गई एक भारतीय बस शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। तनहुन के एसपी बीरेंद्र शाही ने हादसे की जानकारी दी है। स्थानीय पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अबू खैरेनी मौके पर मौजूद हैं। सेना और सशस्त्र बलों को सूचित कर दिया गया है। बस का नंबर यूपी 53 एफटी 7623 बताया जा रहा है। आगे की जानकारी का इंतजार है।

उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त ने जारी किया बयान
इस बीच उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त ने कहा कि नेपाल की घटना के संबंध में हम यह पता लगाने के लिए संपर्क स्थापित कर रहे हैं कि क्या बस में उत्तर प्रदेश का कोई व्यक्ति था। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया हैंडल- ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, पोखरा से काठमांडू जा रही एक भारतीय पर्यटक बस में लगभग 43 भारतीय सवार थे। यह बस आज मर्स्यांगदी नदी में गिर गई।

जुलाई में दो बसें नदी में बह गई थीं
इससे पहले इस साल जुलाई में नेपाल में दो बसों में सवार 65 लोग उफनती त्रिशूली नदी में बह गए थे। तब काठमांडू जाने वाली एंजेल बस और गणपति डीलक्स की बस हादसे का शिकार हुई थीं। बसें काठमांडू से रौतहट के गौर जा रही थीं। घटना क्षेत्र में भारी बारिश के बीच हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed