फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   indian based citizen in boston international airport died at the age of 47

USA: अमेरिका में बस की चपेट में आने से भारतीय मूल के डेटा एनालिस्ट की मौत, मेडिकल कंपनी में करता था काम

Mon, 03 Apr 2023 05:48 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 03 Apr 2023 05:48 PM IST
सार

कोल्ला की कंपनी टकेडा इंडस्ट्रीज ने बोस्टन को मेल कर कहा कि वे उनके अप्रत्याशित निधन के बारे में जानकर बहुत दुखी है। उन्होंने लिखा कि हम इस कठिन समय में विश्वचंद के परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।

विज्ञापन
indian based citizen in boston international airport died at the age of 47
बोस्टन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के बोस्टन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भारीतय मूल का एक नागरिक बस की चपेट में आ गया। 47 साल के व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक मूल रूप से आंध्रप्रदेश के रहने वाला था। विश्वचंज कोल्ला, टाकेडा फार्मास्युटिकल कंपनी में डेटा एनालिस्ट थे।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

मैसाचुसेट्स स्टेट पुलिस के अनुसार, 28 मार्च को विश्वचंद टर्मिनल बी के निचले स्तर पर शाम करीब 5 बजे एक दोस्त को लेने आए थे। इस दौरान वह बस की चपेट में आ गए। दरअसल, विश्वनाथ एसयूवी कार के ड्राइवर की तरफ खड़ा था। तभी एक बस वहां आई, जिस कारण विश्वनाथ घिसट गए। एक रिपोर्ट के अनुसार, हादसा देख वहीं मौजूद एक ऑफ-ड्यूटी नर्स कोल्ला की मदद के लिए दौड़ी, लेकिन मौके पर ही विश्वनाथ की मौत हो चुकी थी। पुुुलिस ने बस चालक और बस की जांच की। जांच के आधार पर उन्हें दोषी नहीं माना गया है। यात्रियों को भी बस से उतारा गया और उनके सामान को हवाईअड्डे के दूसरे हिस्से में रखवाया था।

विज्ञापन

कंपनी ने भी जताया दुख

डार्थमाउथ कोच ने कहा कि लोगान हवाई अड्डे पर प्रभावित सभी लोगों के साथ हमारी गहरी सहानुभूति है। हम आगे की जानकारी इकट्ठा करने के लिए मैसाचुसेट्स स्टेट पुलिस और मासपोर्ट के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। कोल्ला की कंपनी टकेडा इंडस्ट्रीज ने बोस्टन को मेल कर कहा कि वे उनके अप्रत्याशित निधन के बारे में जानकर बहुत दुखी है। उन्होंने लिखा कि हम इस कठिन समय में विश्वचंद के परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। इस बात पर ध्यान देंगे कि हम इस समय परिवार की निजता का सम्मान करते हुए किसी भी तरह की सहायता कैसे कर सकते हैं। बताया गया है कि कोल्ला के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed