{"_id":"5d35feee8ebc3e6caa3baec6","slug":"indian-banks-pursue-vijay-mallya-in-uk-high-court-for-assets-disclosure","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय बैंकों ने ब्रिटेन हाईकोर्ट से विजय माल्या की संपत्ति का ब्यौरा मांगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीय बैंकों ने ब्रिटेन हाईकोर्ट से विजय माल्या की संपत्ति का ब्यौरा मांगा
Mon, 22 Jul 2019 11:52 PM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 22 Jul 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बैंकों ने भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या की संपत्ति घोषित करने को लेकर ब्रिटेन हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट में जिन संपत्तियों को लेकर बैंकों ने आपत्ति जताई है, उनमें दो महंगे याट, एक गेम रिजर्व, कई अघोषित संपत्तियां, विंटेज कारें, कीमती पेंटिंग और मशहूर गायक एल्टन जॉन का पियानो शामिल है।
विज्ञापन
एसबीआई की अगुवाई वाले बैंकों के समूह दुनियाभर में माल्या की 1.145 बिलियन पाउंड की संपत्ति जब्त करने के आदेश के बीच माल्या से बकाया वसूलने को लेकर कदम उठा रहा है। सोमवार को हुई सुनवाई में बैंकों ने ऐसे अहम दस्तावेजों को सामने लाने की मांग की, जिससे वीएमडीएस ट्रस्ट के मालिकाना हक वाली संपत्तियों की खुलासा हो सके। ट्रस्ट माल्या के पिता विट्टल माल्या के नाम है।
विज्ञापन
माल्या का दावा है कि ट्रस्ट में उनका कोई लाभकारी हित नहीं है। बैंकों की ओर से पेश हुए वकील निजेल टोजी ने कोर्ट को बताया कि हम लगातार यह पूछते रहे हैं कि ट्रस्ट को कौन नियंत्रित करता है। यह बात सामने आने के बाद सवाल उठता है कि मामले से जुड़ी ज्यादातर संपत्ति इस ट्रस्ट के नाम है, जो माल्या के परिवार से संबंधित है।
विज्ञापन
इस सप्ताह ताजा आवेदन में भारतीय बैंकों ने उन संपत्तियों के बारे में जानकारी मांगी है जिनका मालिकाना हक जटिल है और माना जाता है कि ये संपत्ति माल्या की है। सुनवाई के बाद कोर्ट ने संकेत दिया कि सुनवाई पूरी होने के बाद बैंकों के ताजा आवेदन पर फैसला देंगे।
माल्या फिलहाल जमानत पर हैं। कुल 9,000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग से जुड़े प्रत्यर्पण मामले में उसकी अपील उच्च न्यायालय में लंबित हैं जिसपर फरवरी 2020 में सुनवाई होनी है।