फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Army chief General Manoj Pande handed over various non-lethal military equipment to Nepali Aemy chief

Nepal: मनोज पांडे को मिली नेपाल सेना के मानद जनरल की उपाधि, राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने किया सम्मानित

Tue, 06 Sep 2022 04:23 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Sep 2022 04:23 PM IST
सार

जनरल मनोज पांडे रविवार को अपनी पांच दिवसीय यात्रा पर नेपाल रवाना हुए थे। अपनी पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान वह देश के शीर्ष असैन्य और सैन्य नेतृत्व के साथ वार्ता करेंगे।

विज्ञापन
Indian Army chief General Manoj Pande handed over various non-lethal military equipment to Nepali Aemy chief
जनरल मनोज पांडे को सम्मानित करतीं नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी। - फोटो : ANI

विस्तार

थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने सोमवार को काठमांडू में नेपाली थल सेना प्रमुख जनरल प्रभु राम शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नेपाली सेना को विभिन्न गैर-घातक सैन्य उपकरण सौंपे। बता दें, जनरल मनोज पांडे रविवार को अपनी पांच दिवसीय यात्रा पर नेपाल रवाना हुए थे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


अपनी पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान वह देश के शीर्ष असैन्य और सैन्य नेतृत्व के साथ वार्ता करेंगे। गौरतलब है कि अपनी इस यात्रा के दौरान जनरल पांडे नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा से भी मुलाकात और चर्चा करेंगे। बता दें कि नेपाली पीएम के पास देश के रक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने किया सम्मानित
सेना मुख्यालय से जारी बयान के मुताबिक, जनरल मनोज पांडे ने नेपाल में अपने समकक्ष प्रभु राम शर्मा के साथ भी मिले। भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने नेपाल सेना के मानद जनरल की उपाधि से सम्मानित भी किया। जनरल पांडे आठ सितंबर को काठमांडू से नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

थल सेनाध्यक्ष जनरल पांडे नेपाल के जनरल शर्मा से मिले
भारत के थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने सोमवार को यहां सेना मुख्यालय में अपने नेपाली जनरल प्रभु राम शर्मा से मुलाकात की। वे यहां पांच दिनी आधिकारिक दौरे पर पहुंचे हैं और इस दौरान शीर्ष नागरिक व सैन्य नेतृत्व वार्ता कर रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर देंगे। 

जनरल पांडे को नेपाल के सेना मुख्यालय में सोमवार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। नेपाली सेना ने ट्वीट किया कि जनरल मनोज पांडे ने नेपाली थल सेनाध्यक्ष जनरल प्रभु राम शर्मा को विभिन्न गैर-घातक सैन्य साजोसामान सौंपे। एक अन्य ट्वीट में उसने कहा, जनरल पांडे ने सेना पैवेलियन में शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 

1950 से जारी है परंपरा
भारत-नेपाल के थल सेना प्रमुखों द्वारा एक-दूसरे के देश की यात्राएं करने और एक-दूसरे देश के थल सेना प्रमुखों को मानद जनरल की उपाधि प्रदान करने की लंबी परंपरा रही है। यह परंपरा 1950 में शुरू हुई थी। जनरल पांडे के साथ भारतीय थल सेना के आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष अर्चना पांडे भी आई हैं।


 प्रधानमंत्री देउबा से की मुलाकात
थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने मंगलवार को काठमांडू में नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से मुलाकात की। नेपाली सेना के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी। इस दौरान दोनों के बीच सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई।


         


अग्निपथ में गोरखाओं को शामिल करने पर भी चर्चा
जनरल पांडे अपनी यात्रा के दौरान अग्निपथ योजना में नेपाल से गारेखाओं को शामिल करने पर भी विचार विमर्श करेंगे। पांडे 8 सितंबर को काठमांडो से नई दिल्ली रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed