फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Army and IAF contingent with Integrated Combat troops arrived at Alexandria for ExBrightStar 23

Indian Army: संयुक्त सैन्याभ्यास में भाग लेने अलेक्जेंड्रिया पहुंची भारतीय सेना, 34 अन्य देश ले रहे हैं हिस्सा

Sat, 02 Sep 2023 10:28 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 02 Sep 2023 10:28 PM IST
सार

भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना की टुकड़ी इंटीग्रेटेड कॉम्बैट सैनिकों के साथ एक्सब्राइटस्टार-23 के लिए 29 अगस्त 2023 को अलेक्जेंड्रिया पहुंची।

विज्ञापन
Indian Army and IAF contingent with Integrated Combat troops arrived at  Alexandria for ExBrightStar 23
संयुक्त सैन्याभ्यास में भाग लेने अलेक्जेंड्रिया पहुंची भारतीय सेना - फोटो : Twitter

विस्तार

मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र में अब तक के सबसे बड़े संयुक्त सैन्य अभ्यास ब्राइट स्टार-23 में भाग लेने के लिए भारतीय सेना और वायु सेना (आईएएफ) की टुकड़ी अलेक्जेंड्रिया पहुंची। इसका उद्घाटन समारोह 31 अगस्त को आयोजित हुआ था। यह अभ्यास 13 सितंबर को मिस्र के मोहम्मद नागुइब सैन्य अड्डे पर समाप्त होगा।

विज्ञापन


मिस्र में भारतीय दूतावास ने एक्स (ट्विटर) पर कहा कि अभ्यास में 34 देश भाग ले रहे हैं। अभ्यास में भाग लेने के लिए 29 अगस्त को 550 भारतीय सैन्य कर्मियों की टुकड़ी पहुंच चुकी है। इसका प्रतिनिधित्व 23 जाट बटालियन की एक टुकड़ी कर रही है। उद्घाटन समारोह 31 अगस्त को आयोजित किया गया था। यह किसी विदेशी अभ्यास के लिए अब तक की सबसे बड़ी भारतीय सैन्य तैनातियों में से एक है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त सैन्याभ्यास ब्राइट स्टार-23 का नेतृत्व यूएस सेंटकॉम और मिस्र की सेना कर रही हैं। अभ्यास का पहला संस्करण 1980 में मिस्र में आयोजित किया गया था। 1995 के बाद से इसमें अन्य देशों ने भी भागीदारी करनी शुरू की। 2021 में इस सैन्याभ्यास में 21 देशों की सेनाओं ने भाग लिया था। 



अभ्यास के तहत नए खतरों से निपटने और वैश्विक शांति कायम रखने में देशों के बीच क्षेत्रीय साझेदारी बढ़ाने पर केंद्रित प्रशिक्षण गतिविधियां शामिल होंगी। इसके तहत संयुक्त हथियार फायरिंग अभ्यास भी शामिल होगा। इसके अलावा साइबर सुरक्षा पर एक पैनल चर्चा आयोजित करने की भी योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed