फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian American man got life imprisonment for the murder of adopted daughter

बिहार से गोद ली गई बच्ची की हत्या के आरोप में भारतीय अमेरिकी व्यक्ति को उम्रकैद

Thu, 27 Jun 2019 09:09 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Thu, 27 Jun 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
Indian American man got life imprisonment for the murder of adopted daughter
शेरीन - फोटो : social media

एक भारतीय अमेरिकी व्यक्ति को अपनी गोद ली हुई तीन साल बेटी की हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। भारतीय बच्ची की मौत 2017 में हुई थी। आरोपी वेसले मैथ्यूज (39) ने अनाथ आश्रम से गोद लिया था। अमेरिका के टेक्सास राज्य प्रशासन ने उसे अपनी बेटी शेरीन को चोट देकर मारने का दोषी पाया है। मैथ्यूज अब 30 साल जेल की सजा काटने के बाद ही पैरोल ले पाएगा।


loader

अभियोजकों का कहना है कि मूलरूप से भारत के केरल राज्य के रहने वाले मैथ्यूज ने 2 अक्तूबर, 2017 को अपनी बेटी की हत्या की थी। उसने 2016 में अपनी पत्नी सीनी मैथ्यूज के साथ शेरीन को बिहार के एक अनाथालय से गोद लिया था। मैथ्यूज का कहना है कि उसने शेरीन को नहीं मारा और उसकी दूध पीते वक्त अचानक मौत हो गई।

अभियोजक पक्ष ने मैथ्यूज की गवाही को एक और झूठ करार दिया है। कोर्ट का कहना है कि ये नामुमकिन है कि एक तीन साल की बच्ची दूध पी रही हो और उसकी दम घुटने से मौत हो जाए। कोर्ट का कहना है कि मैथ्यूज झूठ बोल रहा है। बच्ची को मारने के बाद वो डर गया और उसने अपने फोन की लोकेशन बदल दी।

उसने जांचकर्ताओं को भी नहीं बताया कि शेरीन का शव कहां है। जब शेरीन का शव मिला तो वो पूरी तरह विघटित था। कीड़ों ने उसके अंगों को खा लिया था, जिससे डॉक्टरों को उसका पोस्टमार्टम करने में भी काफी दिक्कतें आईं। जिसके कारण डॉक्टर ये भी पता नहीं ला पाए कि उसकी मौत की असल वजह क्या थी। कोर्ट ने कहा कि आरोपी मैथ्यूज ने अपराध किया और उसे छिपाया। बच्ची के दांत भी गिर चुके थे।

वहीं मैथ्यूज के वकील का कहना है कि मैथ्यूज के खिलाफ कोई भी सबूत नहीं मिल पाया और वो बस इसलिए दोषी है क्योंकि उसने इमरजेंसी नंबर 911 पर फोन नहीं किया।
 

पुलिस से क्या कहा था?

मैथ्यूज ने पुलिस से कहा था कि शेरीन 7 अक्तूबर, 2017 से लापता है। उसने रात के तीन बजे दूध ना पीने के कारण उसे घर के बाहर खड़ा कर दिया था। इसके 15 दिन बाद शेरीन का शव उसी के घर के पास मिला। मैथ्यूज ने कहा था कि शेरीन को घर के बाहर खड़ा करने के 15 मिनट बाद जब उसने देखा तो वो गायब थी।

मैथ्यूज ने बाद में अपना बयान बदलते हुए कहा था कि वह जबरन शेरीन को दूध पिला रहा था तभी उसकी दम घुटने से मौत हो गई। उसने कहा था कि वह शेरीन की मौत के बाद काफी डर गया था और उसके शव को एक बैग में लपेटकर घर के पास स्थित एक पुलिया पर फेंक दिया। अभियोजकों का कहना है कि शेरीन जितने भी समय अमेरिका में रही उसके साथ शोषण किया गया।

शेरीन का शव मिलने के बाद मैथ्यूज और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसकी पत्नी के खिलाफ कोई सबूत ना मिलने पर उसे रिहा कर दिया गया। मैथ्यूज की एक सगी बेटी भी है। शेरीन की मौत के मामले ने ना केवल अमेरिका बल्कि भारत का भी ध्यान खींचा। तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी बच्ची को न्याय मिलने की बात कही थी। शेरीन की मौत के बाद भारत में गोद लेने के नियमों को और भी सख्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed