फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian American man Charged With Federal Hate Crime Against Sikh Nonprofit Employees news in hindi

US: टेक्सास में भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति पर लगा घृणा अपराध का आरोप, हो सकती है 10 साल की जेल

Thu, 06 Jun 2024 08:40 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 06 Jun 2024 08:40 AM IST
सार

बयान में कहा गया कि अंतरराज्यीय धमकी भेजने के लिए भी उन्हें पांच साल की सजा हो सकती है। इन दोनों आरोपों में उन्हें  250,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लग सकता है।

विज्ञापन
Indian American man Charged With Federal Hate Crime Against Sikh Nonprofit Employees news in hindi
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के टेक्सास में एक भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति पर संघीय घृणा अपराध का आरोप लगाया गया है। दरअसल, व्यक्ति पर एक सिख गैर-लाभकारी संगठन के कर्मचारी को धमकियां देने का भी आरोप है। आरोपी की पहचान 48 वर्षीय भूषण अठाले के तौर पर की गई है। न्याय विभाग की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि भूषण अठाले को खतरनाक हथियार का इस्तेमाल करने की धमकी देने और संघ द्वारा संरक्षित गतिविधियों में हस्कतक्षेप करने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में उन्हें अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है।
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि अंतरराज्यीय धमकी भेजने के लिए भी उन्हें पांच साल की सजा हो सकती है। इन दोनों आरोपों में उन्हें  250,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लग सकता है। बता दें कि 17 सितंबर 2022 में अठाले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि अठाले ने एक ऐसे नंबर पर फोन किया था, जो अमेरिका में सिखों नागरिक अधिकार की रक्षा करता है। 
विज्ञापन


अठाले ने कुल सात वॉइस नोट भेजे, जिसमें सिखों के प्रति अत्यधिक घृणा व्यक्त की गई। इस साल मार्च में भी अठाले ने एक वॉइसमेल छोड़ा, जिसमें उन्होंने सिखों के साथ मुस्लिमों को भी निशाना बनाया। न्याय विभा ने बताया कि अठाले का धार्मिक-आधारित टिप्पणियां और धमकियां देने का लंबा इतिहास रहा है। इससे पहले भी उसने एक नेटवर्किंग साइट का इस्तेमाल कर कहा था कि वह पाकिस्तान और मुस्मिलों से नफरत करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed