फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian American Maju Varghese appointed as Deputy Assistant to President Biden and Director of WHMO

भारतीय-अमेरिकी माजू वर्गीज राष्ट्रपति बाइडन के उप सहायक व डब्ल्यूएचएमओ के निदेशक किए गए नियुक्त

Tue, 02 Mar 2021 06:24 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, वाशिंगटन Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 02 Mar 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Indian American Maju Varghese appointed as Deputy Assistant to President Biden and Director of WHMO
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के उप सहायक एवं डब्ल्यूएचएमओ निदेशक बने भारतवंशी माजू वर्गीज - फोटो : https://twitter.com/moojv77

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी माजू वर्गीज को अपना उप सहायक और व्हाइट हाउस सैन्य कार्यालय (डब्ल्यूएचएमओ) का निदेशक नियुक्त किया है। इससे पहले वर्गीज बाइडन के चुनाव अभियान एवं शपथ ग्रहण समिति में भी अहम सदस्य के तौर पर काम कर चुके हैं।

विज्ञापन


वर्गीज ने नियुक्ति की घोषणा के बाद व्हाइट हाउस के अराइवल लाउंज में खींची गई तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ‘माजू वर्गीज अब राष्ट्रपति के उप सहायक एवं व्हाइट हाउस सैन्य कार्यालय के निदेशक हैं।’
विज्ञापन


उन्होंने मंगलवार को तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘प्राइमरी और आम चुनाव के बाद शपथग्रहण, इस यात्रा के लिए, शानदार टीम के लिए और हमने जो इतिहास बनाया, उसके लिए आभारी हूं। देश और राष्ट्रपति की सेवा कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं परिवार के साथ उन दरवाजों से दोबारा गुजर कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हैं, उनकी कहानी और उम्मीदें मेरे साथ है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गौरतलब है कि डब्ल्यूएचएमओ व्हाइट हाउस में ही एक कार्यालय है जो कि व्हाइट हाउस के कामकाज के लिए सैन्य मदद मुहैया कराता है जैसे कि खाद्य सेवा, राष्ट्रपति के लिए परिवहन व्यवस्था, चिकित्सा एवं सत्कार सेवा, आदि।


बता दें कि डब्ल्यूएचएमओ के निदेशक अमेरिका के राष्ट्रपति की दुनिया भर में यात्रा के दौरान एयरफोर्स वन (राष्ट्रपति का आधिकारिक विमान) में सभी सैन्य परिचालन देखते हैं। उल्लेखनीय है कि वर्गीज का जन्म अमेरिका में ही हुआ है और उनके माता-पिता केरल के तिरुवला से यहां आकर बस गए थे। उन्होंने मैसाच्युसेट्स विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र एवं अर्थशास्त्र विषय में स्नातक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed