फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian American entrepreneur releases song to mobilise South Asians to vote for Harris news in hindi

US Presidential Polls: कमला हैरिस के समर्थन में भारतीय-अमेरिकी उद्यमी, 'नाचो-नाचो' गाने के जरिए जुटाएंगे वोट

Mon, 09 Sep 2024 09:22 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 09 Sep 2024 09:22 AM IST
सार

भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन अजय जैन भूटोरिया ने बॉलीवुड संगीत का इस्तेमाल करने का दिमाग लगाया है।बॉलीवुड गायिका शिबानी कश्यप ने 'नाचो नाचो' गाना गाया है।

विज्ञापन
Indian American entrepreneur releases song to mobilise South Asians to vote for Harris news in hindi
अमेरिका की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस। - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। ऐसे में, रिपब्लिकन की ओर से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से चुनावी मैदान में कमला हैरिस हैं। दोनों का समर्थन करने वाले लगातार सामने आ रहे हैं। लोग अपना समर्थन देने के लिए नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं। अब उपराष्ट्रपति के समर्थन में दक्षिण एशियाई लोगों को जुटाने के लिए एक म्यूजिक वीडियो जारी किया है। 

विज्ञापन


किसने की पहल?
भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन अजय जैन भूटोरिया ने बॉलीवुड संगीत का इस्तेमाल करने का दिमाग लगाया है। 'नाचो नाचो' गाना बॉलीवुड गायिका शिबानी कश्यप ने गाया। इसका निर्माण रितेश पारीख और उनकी रचनात्मक टीम ने किया। बता दें, भूटोरिया अमेरिका की सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए सबसे ज्यादा दान इकट्ठा करने वाले लोगों में शामिल हैं। साल 2020 में बाइडन के राष्ट्रपति चुनाव में भी अहम भूमिका निभाई थी। फिलहाल वह ‘हैरिस फॉर प्रेजीडेंट 2024’ के उप राष्ट्रीय वित्त अध्यक्ष हैं। 
विज्ञापन


यह केवल एक गीत नहीं...
अजय का कहना है कि नाचो नाचो केवल एक गीत नहीं है बल्कि यह एक आंदोलन है। इस अभियान का उद्देश्य युद्ध के मैदान वाले राज्यों और प्रमुख जिलों में विविध दक्षिण एशियाई-अमेरिकी समुदाय से जुड़ना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


44 लाख भारतीय-अमेरिकी मतदान के पात्र
उन्होंने कहा, '44 लाख भारतीय-अमेरिकी और 60 लाख दक्षिण एशियाई मतदान के पात्र हैं। हमारा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को इस साल के चुनाव में जीत दिलाने का लक्ष्य है। यह वीडियो भाषा और सांस्कृतिक बाधाओं से परे है और हिंदी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, गुजराती, बंगाली और अन्य भाषाओं के मतदाताओं को प्रभावित करेगा।'

'हैरिस की कहानी पर हम सभी का विश्वास'
एक टीवी चैनल के संस्थापक ने कहा, 'बॉलीवुड हमेशा बाधाओं से जीतने और हमें एकजुट करने वाली कहानियों को बताता रहा है। कमला हैरिस का भी यही दृष्टिकोण हैं- लोगों को एक साथ लाना और एक ऐसे भविष्य की वकालत करना जहां विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उनकी यात्रा एक ऐसी कहानी है जिस पर हम सभी विश्वास करते हैं।'

2020 में रचा था इतिहास
भूटोरिया ने कहा कि गीत और वीडियो में दिखाया गया नृत्य समुदाय की उत्सव की भावना को दर्शाता है। हैरिस के समर्थन में वोट लाने के लिए एक मजबूत संदेश के रूप में यह गीत काम करेगा। उन्होंने आगे कहा कि साल 2020 में हमने दक्षिण एशियाई और भारतीय-अमेरिकी मूल की पहली महिला को उपराष्ट्रपति चुनकर इतिहास रच दिया। अब, 2024 में उन्हें हमारा अगला राष्ट्रपति बनाने का समय आ गया है।


उन्होंने हैरिस और उनके रनिंग मेट टिम वाल्ज के लिए मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से और बॉलिवुड गाना जारी करने की योजना बनाई है। उनका कहना है कि साल 2020 के प्रचार अभियान के दौरान हमने बॉलीवुड से प्रेरित वीडियो वायरल होते देखा थ और हम उस सफलता को दोहराएंगे। दक्षिण एशियाई वोट इस चुनाव में निर्णायक हो सकते हैं और हम हर वोट को पाने के लिए सभी कोशिश करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed