फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   indian american congressman shri thanedar condemned on attack on hindu temple hindu phobia

US: अमेरिकी सांसद ने की हिंदू मंदिरों पर हमले की निंदा, राम मंदिर के उद्घाटन को बताया ऐतिहासिक

Thu, 11 Jan 2024 08:55 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 11 Jan 2024 08:55 AM IST
सार

भारतीय-अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने वॉशिंगटन डीसी में रामायण अक्रॉस एशिया एंड बियॉन्ड कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात की। उन्होंने राम मंदिर के निर्माण को भारतीयों के लिए गर्व का क्षण बताया है।

विज्ञापन
indian american congressman shri thanedar condemned on attack on hindu temple hindu phobia
Shri Thanedar - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय-अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने अमेरिका में हिंदू मंदिरों पर हुए हालिया हमले की निंदा करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया है। उन्होंने कहा कि हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन


श्री थानेदार ने कहा, 'हम इस तरह के डर, हिंदू फोबिया को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने धर्म के बारे में बताते हुए कहा कि यह प्यार, एक-दूसरे की मदद करने और एक-दूसरे के लिए अच्छे काम करने के बारे में है। जो हिंदू मंदिरों पर हमले कर रहे हैं, मैं उनकी कड़ी निंदा करता हूं। मैं होमलैंड सिक्योरिटी कमेटी में काम करता हूं और मैं धार्मिक संगठनों को एकसाथ बेहतर काम करने में मदद  के लिए अपनी कमेटी के सदस्यों से बात कर रहा हूं। उन्हें अपने धार्मिक संगठकों की रक्षा के लिए आवश्यक धन प्रदान करनेइसके साथ उन्हें हिंदू फोबिया से लड़ने में मदद के लिए निर्देशित कर रहा हूं।  
विज्ञापन


राम मंदिर का उद्घाटन को बताया एतिहासिक
भारतीय-अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने वॉशिंगटन डीसी में 'रामायण अक्रॉस एशिया एंड बियॉन्ड' कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात की। इस कार्यक्रम में उन्होंने 22 जनवरी को आयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन पर भी बात की। उन्होंने राम मंदिर के निर्माण को भारतीयों के लिए गर्व का क्षण बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह बहुत ज्यादा मायने रखता है। यह ऐतिहासिक है और राम मंदिर का निर्माण प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। मैंने तस्वीरें देखीं, यह बहुत शानदार है। रामायण के माध्यम से हम लोगों को एकसाथ लाते हैं। यह एक सांस्कृतिक बंधन है, जो समान विचारधारा वाले लोगों के साथ है। हम देखते हैं कि रामायण को 15 विभिन्न देशों और एशिया-प्रशांत देशों में भी सराहा गया है। मेरा जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ है। मैंने रामायण का अध्ययन के साथ श्लोकों को भी पढ़ा है।

थाईलैंड के राजदूत भी हुए कार्यक्रम में शामिल 
अमेरिका में थाईलैंड के राजदूत तनी संग्राट भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का उद्घाटन कई देशों के लोगों के लिए खुशी की बात है। जैसे-जैसे उद्घाटन समारोह का समय नजदीक आ रहा है, लोगों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। थाईलैंड के राजदूत ने कहा, 'यह न केवल थाईलैंड के लोगों के लिए बल्कि दक्षिण-पूर्व एशिया और एशिया-प्रशांत देशों के लोगों के लिए भी खुशी की बात है।'


इस कार्यक्रम में अमेरिका में भारत के राजदूत के साथ-साथ अमेरिकी कांग्रेसी जिम बेयर्ड (आर-आईएन), मैक्स मिलर (आर-ओएच), और श्री थानेदार (डी-एमआई) शामिल हुए। बांग्लादेश और गुयाना के प्रमुख दूतावास कर्मचारियों के साथ-साथ कांग्रेसी गेरी कोनोली (डी-वीए) और सांसद सारा जैकब्स (डी-सीए) के कार्यालयों के प्रतिनिधियों ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed