फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-American candidates leading runoff races in US Texas city councils

US: अमेरिकी राजनीति में बढ़ता दबदबा, टेक्सास के नगर परिषद चुनाव में दो भारतवंशी ने दर्ज की जीत

Sun, 08 Jun 2025 12:59 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 08 Jun 2025 12:59 PM IST
सार

संजय सिंघल आईआईटी दिल्ली के छात्र रहे हैं और एनर्जी एक्जीक्यूटिव के पद से रिटायर होने के बाद चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव में संजय सिंघल ने पारदर्शी प्रशासन, बुनियादी ढांचे के विकास और सामुदायिक जुड़ाव का वादा किया था।

विज्ञापन
Indian-American candidates leading runoff races in US Texas city councils
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका राजनीति में लगातार भारतीयवंशियों का प्रतिनिधित्व बढ़ता जा रहा है। अब टेक्सास नगर परिषद चुनाव में भी दो भारतवंशी उम्मीदवार चुनाव जीत गए हैं। ये उम्मीदवार हैं संजय सिंघल और सुख कौर। संजय सिंघल टेक्सास की शुगरलैंड सीट से उम्मीदवार थे। वहीं सुख कौर सैन एंटोनियो से चुनाव मैदान में थीं। 
विज्ञापन


संजय सिंघल और सुख कौर चुनाव मैदान में
3 जून को हुए मतदान के बाद वोटों की गिनती हुई और इसके अनौपचारिक नतीजे सामने आ चुके हैं। नतीजों के अनुसार, शुगरलैंड की डिस्ट्रिक्ट 2 सीट से जय सिंघल ने नासिर हुसैन को हराकर जीत दर्ज की है। सिंघल को हुसैन के 777 के मुकाबले 2,346 वोट मिले। संजय सिंघल आईआईटी दिल्ली के छात्र रहे हैं और एनर्जी एक्जीक्यूटिव के पद से रिटायर होने के बाद चुनाव लड़ रहे थे। चुनाव में संजय सिंघल ने पारदर्शी प्रशासन, बुनियादी ढांचे के विकास और सामुदायिक जुड़ाव का वादा किया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Miguel Uribe Turbay: कौन हैं कोलंबियाई राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे टर्बे? जिन पर हुआ जानलेवा हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


टेक्सास के नागरिक नेतृत्व में बढ़ेगा भारतीयों का दबदबा
वहीं सैन एंटोनियो डिस्ट्रिक्ट 1 से भारतवंशी उम्मीदवार सुख कौर ने जीत दर्ज की। हार्वर्ड से स्नातक सुख कौर ने पैटी गिब्सन को हराया। सुख कौर ने जीत के बाद कहा कि 'मैं समुदाय के समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं और पारदर्शिता और समर्पण के साथ सेवा करने के लिए तैयार हूं'। सैन एंटोनियो सिटी काउंसिल से जीतने वाली सुख कौर पहली सिख महिला हैं। सुख कौर ने चुनाव प्रचार के दौरान सस्ते आवास, सार्वजनिक परिवहन में विस्तार और शहरी विकास जैसे वादे किए। वह अपने पति और दो बच्चों के साथ सैन एंटोनियो में रहती हैं। दोनों उम्मीदवारों से टेक्सास के नागरिक नेतृत्व में भारतीय-अमेरिकी प्रतिनिधित्व को मजबूती मिलने की उम्मीद है। 

वहीं टेक्सास सिटी काउंसिल चुनाव में कैरोल मैककचेन, विलियम फर्ग्यूसन को हराकर शहर की नई मेयर बनीं। वह जो ज़िमरमैन की जगह लेंगी। अनौपचारिक गणना के अनुसार, मैककचेन को 6,103 वोट मिले, जबकि फर्ग्यूसन को 5,402 वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed