फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian American Bhavya Lal Appointed Acting Chief Of Staff Of NASA president joe biden

भारतीय मूल की भव्या का स्पेस सेक्टर में है अहम योगदान, जानिए पढ़ाई से लेकर नासा तक का सफर

Tue, 02 Feb 2021 03:13 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 02 Feb 2021 03:13 PM IST
सार

  • भव्या नासा में बजट और वित्त के लिए वरिष्ठ सलाहकार भी रह चुकी हैं
  • भव्या लाल को नासा का कार्यकारी प्रमुख नियुक्त किया गया 

विज्ञापन
Indian American Bhavya Lal Appointed Acting Chief Of Staff Of NASA president joe biden
भव्या लाल - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय अमेरिकी मूल की भव्या लाल को सोमवार को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) का कार्यकारी प्रमुख नियुक्त किया गया है। भव्या अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के नासा के लिए परिवर्तन संबंधी समीक्षा दल की सदस्य हैं और बाइडन प्रशासन के अंतर्गत नासा में बदलाव से जुड़े कार्यों को देख रही हैं। आइए बताते हैं भारतीय मूल की बेटी भव्या का पढ़ाई से लेकर नासा की कार्यकारी प्रमुख बनने तक का सफर...

विज्ञापन

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बयान जारी किया, जिसमें कहा कि एजेंसी में उच्च पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इनमें से एक भव्या लाल कार्यकारी प्रमुख के तौर पर नासा से जुड़ रही हैं। 
विज्ञापन


अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में है अनुभव 
भव्या लाल के पास इंजीनियरिंग और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का व्यापक अनुभव है। वे इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस एनालिसिस साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी इंस्टीट्यूट (एसटीपीआई) में वर्ष 2005 से 2020 तक रिसर्च स्टाफ की सदस्य रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परमाणु इंजीनियरिंग में हासिल की डिग्री
भारतीय मूल की भव्या लाल ने परमाणु इंजीनियरिंग में बीएससी और एमससी की डिग्री हासिल की। इसके अलावा, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से प्रौद्योगिकी एवं नीति में मास्टर डिग्री प्राप्त की। भव्या ने जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से सार्वजनिक नीति और सार्वजनिक प्रशासन में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। इतना ही नहीं वे परमाणु इंजीनियरिंग और सार्वजनिक नीति सम्मान सोसायटी की सदस्य भी हैं।

इन पदों पर दे चुकी हैं अपनी सेवा 

भव्या लाल अंतरिक्ष क्षेत्र में उन्होंने कई योगदान दिए हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय एकेडमी ऑफ एस्ट्रोनॉटिक्स के एक संवाददाता सदस्य के रूप में भी नामित किया जा चुका है। भव्या स्पेस तकनीक और पॉलिसी कम्युनिटी की एक्टिव सदस्य हैं। भव्या ने कमर्शियल रिमोट सेंसिंग पर नेशनल ओशनिक ऐंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन फेडरल अडवाइजरी कमेटी में लगातार दो बार सेवाएं दीं। वे नासा के 'इनोवेटिव एडवांस्ड कॉन्सेप्ट्स प्रोग्राम' और नासा एडवाइजरी काउंसिल की प्रौद्योगिकी, नवोन्मेष और इंजीनियरिंग सलाहकार समिति की बाहरी काउंसिल सदस्य रही हैं।उन्होंने नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस के पैनलों की अध्यक्ष या सह अध्यक्ष रही हैं।

इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस एनालिसिस साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी इंस्टीट्यूट से जुड़ने से पहले भव्या लाल एक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नीति शोध एवं परामर्श कंपनी सी-एसटीपीएस एलएलसी की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वे मैसाचुसेट्स कैम्ब्रिज में स्थित एक वैश्विक नीति शोध कंसल्टेंसी एब्ट एसोसिएट्स में सेंटर फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी स्टडीज की निर्देशक भी रह चुकी हैं।भव्या नासा में बजट और वित्त के लिए वरिष्ठ सलाहकार भी रह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed