फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian American Arun Venkataraman sworn in as Assistant Secretary of Commerce for Global Markets

अमेरिका: भारतवंशी अरुण वेंकटरमन ने ली विश्व बाजारों के सहायक वाणिज्य मंत्री की शपथ, 1400 से ज्यादा कर्मचारियों की टीम का करेंगे नेतृत्व

Wed, 27 Apr 2022 02:48 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन। 
एजेंसी, वाशिंगटन।  Published by: देव कश्यप Updated Wed, 27 Apr 2022 02:48 AM IST
सार

भारतवंशी अरुण वेंकटरमन को राष्ट्रपति जो बाइडन ने नामित किया था और अमेरिकी सीनेट ने सात अप्रैल को उनके नाम पर मुहर लगाई थी। वह निर्यात को बढ़ावा देने और निवेश को आकर्षित करने के लिए संघीय सरकार के प्रयासों का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन
Indian American Arun Venkataraman sworn in as Assistant Secretary of Commerce for Global Markets
Arun Venkataraman - फोटो : Twitter@SecRaimondo

विस्तार

भारतवंशी अरुण वेंकटरमन ने वैश्विक बाजारों के लिए सहायक वाणिज्य मंत्री और अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रशासन के लिए अमेरिकी एवं विदेशी वाणिज्यिक सेवा के महानिदेशक के रूप में शपथ ली। वह अब अमेरिका और विदेशों में पदस्थ 1,400 से अधिक कर्मचारियों की टीम का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन


वेंकटरमन को राष्ट्रपति जो बाइडन ने नामित किया था और अमेरिकी सीनेट ने सात अप्रैल को उनके नाम पर मुहर लगाई थी। वह निर्यात को बढ़ावा देने और निवेश को आकर्षित करने के लिए संघीय सरकार के प्रयासों का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन


वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने कहा, व्यापार कानून और वाणिज्यिक नीति में अरुण की विशेषज्ञता बहुमूल्य साबित होगी, क्योंकि वाणिज्य विभाग अमेरिकी व्यापार तथा कर्मचारियों को महामारी के दौरान प्रभावित आर्थिक तंगी से उबरने में मदद कर रहा है। अरुण के अनुभव व नेतृत्व में अमेरिकी सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र को एक दिशा मिलेगी। उनके पास विश्व व्यापार, वैश्विक संगठनों और अमेरिकी सरकार के सलाहकार के रूप में काम करने का 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगापुर : टेरास्कोप की सीईओ बनीं माया हरि
देश के प्रमुख खाद्य और कृषि व्यवसाय से जुड़े ओलम समूह ने भारतीय मूल की वैश्विक तकनीकी नेतृत्वकर्ता माया हरि को अपने जलवायु तकनीक उद्यम टेरास्कोप का सीईओ नियुक्त किया है। यह उद्यम कंपनियों को अपने स्मार्ट कार्बन प्रबंधन मंच के माध्यम से उत्सर्जन को सटीक ढंग से कम करने का अधिकार देता है। माया हरि को ट्विटर, गूगल, कॉनडे नास्ट, सैमसंग, माइक्रोसॉफ्ट और सिस्को जैसी कंपनियों से प्रौद्योगिकी और डिजिटल जीवन शैली में दो दशकों का अनुभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed