फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Ambassador rejected Trump's claim, said- ceasefire happened on the request of Pakistan

India PAK Tension: भारतीय राजदूत ने खारिज किया ट्रंप का दावा, कहा- पाकिस्तान के अनुरोध पर हुआ संघर्ष विराम

Sat, 24 May 2025 05:10 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: बशु जैन Updated Sat, 24 May 2025 05:10 PM IST
सार

भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल मॉस्को के दौरे पर है। यहां प्रतिनिधिमंडल ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जानकारी दी। इस दौरान भारत पाकिस्तान संघर्ष विराम में ट्रंप की मध्यस्थता को लेकर उठे सवालों का प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने जवाब दिया।

विज्ञापन
Indian Ambassador rejected Trump's claim, said- ceasefire happened on the request of Pakistan
रूस में भारतीय राजदूत विनय कुमार। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

विस्तार

भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम में मध्यस्थता करने के दावे को रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के अनुरोध पर संघर्ष विराम किया गया था।
विज्ञापन

  रूस में भारतीय राजदूत विनय कुमार ने कहा कि भारतीय नेताओं से बात करने वाले दुनियाभर के सभी नेताओं के लिए हमारा संदेश स्पष्ट था कि यदि पाकिस्तान संघर्ष विराम चाहता है, तो उन्हें बस भारतीय सैन्य कमांड को कॉल करना होगा। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में हवाई ठिकानों पर हमला करने के बाद पाकिस्तान की बढ़ती आक्रामकता का जवाब देते हुए पाकिस्तानी DGMO ने भारतीय पक्ष से संघर्ष विराम को अनुरोध किया और हमने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: परमाणु हथियार पाक में सुरक्षित? भारत ने उठाई निगरानी की मांग तो पड़ोसी ने दी ये दलील



इससे पहले ट्रंप के दावे को लेकर डीएमके सांसद कनिमोझी ने कहा कि जब ऐसा कुछ होता है, तो कई राष्ट्राध्यक्ष एक-दूसरे से बात करते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि स्वतंत्र देश स्वतंत्र रूप से निर्णय लेते हैं कि उन्हें क्या करना है।

ये भी पढ़ें:  हर दिन हो रही जासूसों कि गिरफ्तारी, विश्लेषकों ने बताया सरकार के लिए ये कितनी बड़ी चुनौती

आतंक को जवाब देना भारत के पास एकमात्र विकल्प
मॉस्को में ऑपरेशन सिंदूर पर डीएमके सांसद कनिमोझी ने कहा कि भारत के पास जवाब देने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। लेकिन जब भारत ने जवाब दिया, तो हमने जिम्मेदारी से जवाब दिया। हमने सुनिश्चित किया कि कोई भी नागरिक प्रभावित न हो, सैन्य ठिकानों को कोई नुकसान न पहुंचे। हमने केवल उन प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जहां आतंकवादी पनाह लेते थे और प्रशिक्षित थे। उन्होंने जवाबी कार्रवाई जारी रखी, गुरुद्वारों, मंदिरों, आवासीय क्षेत्रों जहां भारतीय नागरिक रहते थे और यहां तक कि हमारे सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed